Sunday, June 7, 2026
Homeबिज़नेसLPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम,...

LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, अब इतनी हुई कीमत


Last Updated:

LPG Price Hike: पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी.

Zoom

महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को एक और झटका लगा है. आज से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखने को मिली थी.

तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने से उन पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है. उद्योग से जुड़े अनुमान बताते हैं कि हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments