Tuesday, June 9, 2026
Homeफूडबिना ओवन के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कड़ाही पिज्जा, मैदा की...

बिना ओवन के सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कड़ाही पिज्जा, मैदा की जरूरत नहीं, जानें आसान रेसिपी


Last Updated:

Kadai Pizza Simple Recipe: अगर आपके पास ओवन नहीं है और आप मैदा से बचना चाहते हैं, तो कड़ाही पिज्जा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. सूजी या गेहूं के आटे से तैयार यह हेल्दी पिज्जा सिर्फ 10 मिनट में बन जाता है और स्वाद में भी किसी रेस्टोरेंट पिज्जा से कम नहीं होता. यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक स्वादिष्ट स्नैक है.

Zoom

घर पर सिंपल रेसिपी से सिर्फ 10 मिनट में टेस्टी और हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं.

Restaurant-Style Pizza Recipe: आजकल हर किसी को वीकेंड पर पिज्जा खाने का मन करता है. पिज्जा खाने के लिए तमाम लोग रेस्टोरेंट्स का रुख करते हैं. हर उम्र के लोगों को पिज्जा खूब पसंद आता है. पिज्जा को देखकर लगता है कि इसे घर पर बनाना बहुत मुश्किल काम होगा, लेकिन ऐसा नहीं है. घर पर पिज्जा बनाने का नाम आते ही सबसे पहले ओवन का ख्याल आता है. अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो भी आप टेस्टी और हेल्दी पिज्जा बना सकते हैं. सूजी या गेहूं के आटे से तैयार होने वाला कड़ाही पिज्जा सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है और इसका स्वाद भी किसी रेस्टोरेंट पिज्जा से कम नहीं लगता है.

कड़ाही पिज्जा बनाने के लिए सामग्री

हेल्दी पिज्जा को बनाने के लिए आपको 1 कप सूजी या गेहूं का आटा, आधा कप दही, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ, 1 छोटा टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न, 2-3 चम्मच पिज्जा सॉस और आधा कप कद्दूकस किया हुआ चीज चाहिए. आप अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी इसमें शामिल कर सकते हैं, ताकि इसका स्वाद बढ़ाया जा सके और पिज्जा को पोषक तत्वों से लोड किया जा सके.

इस विधि से तैयार करें कड़ाही पिज्जा

सबसे पहले एक बाउल में सूजी या गेहूं का आटा लें और उसमें दही, नमक तथा बेकिंग पाउडर मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इससे पिज्जा का बेस नरम और स्वादिष्ट बनेगा.

इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन या कड़ाही को हल्का गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल लगाएं. तैयार बैटर को पैन में फैलाकर गोल आकार दें. अब इसके ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं और प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न जैसी सब्जियां डालें. ऊपर से चीज छिड़क दें. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं.

जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और बेस नीचे से हल्का सुनहरा दिखने लगे, तो समझिए आपका कड़ाही पिज्जा तैयार है. इसे सावधानी से निकालें और मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें. इसका कुरकुरा बेस और चीजी टॉपिंग बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी. यह कड़ाही पिज्जा उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं. इसमें मैदे की जगह सूजी या गेहूं का आटा इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह पौष्टिक बन जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments