Monday, August 3, 2026
Homeराज्यराजस्तान17 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त, 5 गांवों में विशेष अभियान: हरनावदाशाहजी में...

17 अवैध ट्रांसफार्मर जब्त, 5 गांवों में विशेष अभियान: हरनावदाशाहजी में बिजली चोरी पर निगम की कार्रवाई – Baran News




बारां में विद्युत वितरण निगम ने हरनावदाशाहजी क्षेत्र में बिजली चोरी और अवैध उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बुधवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न गांवों से 17 अवैध सिंगल फेज ट्रांसफार्मर जब्त किए गए। बिजली निगम के एसई एनएम बिलौटिया ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक अभियंता विकास कुमार महावर के नेतृत्व में की गई। टीम में कनिष्ठ अभियंता कुलदीप मीणा, विद्युत चोरी निरोधक थाना बारां और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे। संयुक्त टीम ने ग्राम पथरी, कालाटोल, पीपलखेड़ी, चौकी और सूरजपुरा में गहन जांच की। इस दौरान अवैध विद्युत उपयोग के कई मामले सामने आए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसई बिलौटिया ने बताया कि अवैध ट्रांसफार्मरों के संचालन से विद्युत तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे वैध उपभोक्ताओं को मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है और निगम को भी राजस्व का भारी नुकसान होता है। निगम का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके। निगम ने आमजन से केवल अधिकृत कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी की जानकारी विभाग को देने की अपील की है। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments