पाली में युवाओं की एक ऐसी टीम इन दिनों काम कर रही है जो पूरे शहर को प्लास्टिक मुक्त करने में जुटी है। पिछले छह दिनों से 8-10 लोगों की यह टीम लाखोटिया तालाब और उसके किनारे पर फैले प्लास्टिक को एकत्रित करने में जुटी है। ताकि लाखोटिया तालाब को साफ-सुथरा किया जा सके। इस टीम में कोई स्टूडेंट, तो कोई टीचर तो कोई इंजीनियर है। सभी का सिर्फ एक उद्देश्य है कि हमारा पाली प्लास्टिक मुक्त हो। इस टीम इन्होंने द रीसेट फाउंडेशन नाम रखा है। जिसका एक ही उद्देश्य है कि पाली को प्लास्टिक मुक्त करना। इनका कहना है कि प्लास्टिक इंसान क्या जानवरों के लिए भी हानिकारिक है। प्लास्टिक की थैलियां खाने से कई मवेशियों की मौत तक हो जाती है। प्लास्टिक जमीन की उपजाऊता को भी खत्म करता है क्योंकि यह लम्बे तक नष्ट नहीं होता। पाली को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जरूरी है कि कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाए। और वेस्ट प्लास्टिक को जला दिया जाए।
Source link

