Friday, June 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहरदोई में अवैध धर्मांतरण का मुख्य आरोपी पादरी गिरफ्तार: मामले में...

हरदोई में अवैध धर्मांतरण का मुख्य आरोपी पादरी गिरफ्तार: मामले में दो सह-आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके, पैसे का देते थे लालच – Hardoi News




हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के महमदापुर गांव में अवैध धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी पादरी सत्यपाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर प्रलोभन और सम्मोहन के जरिए हिंदू समुदाय के लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। इस मामले में दो सह-आरोपी रामसिंह और रामप्रवेश को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब रविवार रात ग्राम पनिहैय्या निवासी अल्केश सिंह को सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि महमदापुर गांव में राजेश पाल के मकान के बरामदे में एक अवैध प्रार्थना सभा (चंगाई सभा) चल रही है। अल्केश सिंह के मुताबिक, वहां रसूलपुर (पिहानी) का पादरी सत्यपाल अपने साथियों राम सिंह (सीतापुर) और राम प्रवेश (मझिला, हरदोई) के साथ मिलकर हिंदू समुदाय के गरीब लोगों को एकत्रित कर रहा था। आरोप है कि वे धार्मिक पुस्तकें और मोमबत्तियां जलाकर लोगों को सम्मोहित कर रहे थे। साथ ही, हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे थे। जान से मारने की धमकी दी गई शिकायतकर्ता अल्केश सिंह ने बताया कि जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और इस घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह गिरोह मोबाइल में वीडियो दिखाकर भोले-भाले लोगों को बरगलाता था। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पादरी सत्यपाल पुत्र सीताराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक बाइबिल पुस्तक, चार प्रतीक चिन्ह, चार नीति वचन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments