Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमहाराणा प्रताप जयंती समारोह- तीन दिन होंगे कार्यक्रम: मातृशक्ति हाथों में...

महाराणा प्रताप जयंती समारोह- तीन दिन होंगे कार्यक्रम: मातृशक्ति हाथों में तलवार लेकर शौर्य और संस्कृति का करेंगी प्रदर्शन; निकलेगी शौर्य यात्रा – Ratlam News




रतलाम में राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और वीर छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास और महिला मंडल के तत्वावधान में 15 से 17 जून तक तीन दिवसीय आयोजन होंगे। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों से एक विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के पहले दिन 15 जून को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला भवन में दोपहर 12 बजे तक बच्चों के लिए दौड़, रंगोली, साफा धारण और तलवारबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अगले दिन 16 जून को दोपहर 3 बजे संगठन की वार्षिक बैठक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होगा। इस समारोह में समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को ‘राजपूत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। 17 जून को शहर में निकलेगी शौर्य यात्रा
जयंती के मुख्य दिन 17 जून को शाम 4.30 बजे समस्त राजपूताना संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के महलवाड़ा से शुरू होकर पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार और चौमुखी पुल होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद यात्रा नोलाईपुरा, गणेश देवरी, धानमंडी और शहीद चौक से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया जाएगा। बग्घियों पर विराजेंगे महापुरुष, मातृशक्ति दिखाएगी शौर्य
इस शौर्य यात्रा में 11 घुड़सवार भगवा ध्वज लेकर शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रीय धुनों पर बजने वाला बैंड दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यात्रा में शामिल चार सुसज्जित बग्घियों पर वीर महाराणा प्रताप, वीर छत्रसाल बुंदेला, छत्रपति शिवाजी महाराज और रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंहजी के चित्र विराजित रहेंगे। इस दौरान दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति अपनी पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में तलवार लेकर शौर्य व संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी। यात्रा का समापन महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर होगा, जहां माल्यार्पण के बाद आतिशबाजी की जाएगी। आयोजकों ने की शामिल होने की अपील
श्री राजपूत मंडल न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान और महिला मंडल अध्यक्षा किरण गोयल ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने सभी समाजजनों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से 17 जून को निकलने वाली इस शौर्य यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments