Tuesday, June 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजीआपका फोन होगा गर्म और हो जाएगा फ्रॉड, साइबर ठगों के इस...

आपका फोन होगा गर्म और हो जाएगा फ्रॉड, साइबर ठगों के इस नए तरीके से कैसे बचें?


क्या आपने कभी सोचा है कि आपका फोन गर्म होगा और आपके साथ फ्रॉड हो जाएगा? जी हां, ऐसा हो सकता है। हाल ही में मुंबई में साइबर फ्रॉड का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां शख्स फेसबुक पर महिलाओं की फोटो देख रहा था और उसके अकाउंट से 70 हजार रुपये गायब हो गए। शख्स का फोन इस दौरान गर्म होने लगा, लेकिन उसने इसे नजर अंदाज किया। साइबर ठगी का यह चौंकाने वाला मामला है, जिसमें शख्स को पता भी नहीं चला और उसका अकाउंट खाली हो गया।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर ठगी होने के बाद शख्स ने पुलिस से इसकी शिकायत की। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सोमवार 15 जून को शख्स ने फेसबुक पर स्क्रॉल करते समय खतरनाक लिंक से अटैच फोटो पर क्लिक किया, जिसकी वजह से साइबर क्रिमिनल्स शख्स के फोन का एक्सेस कंट्रोल कर लिए। इसके बाद धड़ाधड़ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होने लगे और अकाउंट से 70 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

इन बातों को न करें नजरअंदाज

  • कभी भी जाने अनजाने में किसी अनजान लिंक को क्लिक न करें।
  • जब भी स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में कोई गतिविधि होती है, तो फोन अचानक गर्म होने लगता है।
  • इसके अलावा डेटा की खपत भी बढ़ जाती है और कई अनजान ऐप्स फोन में दिखने लगते हैं।
  • फोन की स्क्रीन पर बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आने लगते हैं।
  • इसके अलावा स्मार्टफोन एकदम से स्लो भी होने लगता है।
  • स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर माइक्रोफोन और कैमरा का आइकन ऑन दिखाई दे।

कैसे बचें?

  • इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी किसी भी मैसेज, पोस्ट ई-मेल के जरिए दिखाई देने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • स्मार्टफोन में कोई भी अनजान ऐप्स इंस्टॉल न करें।
  • थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।
  • किसी भी ऐप्स को केवल जरूरी के एक्सेस दें। सभी एक्सेस देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
  • फोन का पासवर्ड और OTP आदि किसी के साथ शेयर न करें।
  • फ्रॉड होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

यह भी पढ़ें – BSNL लाया 35 दिन वाला सस्ता प्लान, डेली 2GB डेटा समेत मिलेगा बहुत कुछ





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments