Tuesday, June 16, 2026
Homeटेक्नोलॉजी5G के जमाने में Tecno ने लॉन्च किया 4G फोन, मिलेगी 6000mAh...

5G के जमाने में Tecno ने लॉन्च किया 4G फोन, मिलेगी 6000mAh की बैटरी


Tecno ने अपना नया 4G स्मार्टफोन पेश किया है। हांग-कांग की कंपनी का यह फोन खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए उतारा गया है। इस फोन में 6000mAh तक की बैटरी और वाटरप्रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 4.5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें डुअल सेल बैटरी टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। टेक्नो ने हालांकि, फोन की कीमत नहीं बताई है। उम्मीद है कि इसकी कीमत बजट प्राइस रेंज में रखी जाएगी।

Tecno Spark 50 Pro को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में जल्द सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, मिडनाइट ब्लू, डायनैमिक ऑरेंज और क्लाउड व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन में iPhone 17 Pro वाली फील देने की कोशिश की गई है। हालांकि, फोन के बैक पैनल के कैमरा का डिजाइन Realme 16 से इंस्पायर्ड लग रहा है।

Tecno Spark 50 Pro के फीचर्स

इस बजट स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह 4G चिपसेट परफॉर्मेंस के मामले में जबरदस्त है और इसे AnTuTu पर 5,50,000 का स्कोर प्राप्त हुआ है। हालंकि, कंपनी ने फोन के रैम के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।










Tecno Spark Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, HD+
प्रोसेसर MediaTek Helio G100 Ultimate
स्टोरेज पता नहीं
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 60W
OS Android 16, HiOS

Tecno का यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है। इसमें AI पावर्ड टूल्स और Ella एआई एजेंट दिया गया है। इसमें AI Writing, AI Noise cancellation, AI Eraser 2.0 और AI Extender जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें लाइव फंक्शनैलिटी और यूनिवर्सल टोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह फोन 5,600mAh या 6,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बजट फोन महज 30 मिनट में 63 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Telegram पर बड़ी कार्रवाई, 22 जून तक रहेगा बैन, WhatsApp पर क्यों नहीं लगी पाबंदी?





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments