सीहोर के इछावर नगर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात हो गई। खेड़ीपुरा स्थित राजेश श्रीवास्तव के घर से चोर गुरुवार देर रात करीब 11 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी मिली। जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को घर और परिवार की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी। स्थानीय लोगों के बीच इस वारदात में किसी परिचित की संलिप्तता की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन में जुटी है और संदिग्धों की तलाश कर रही है। एक साल में दर्जनों वारदातें, पुलिस के हाथ अब भी खाली
यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते एक साल में इछावर में कई बड़ी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण आज तक कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है।
Source link
सीहोर के इछावर में छत से घर में घुसे चोर: 11 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार; संदेह- बदमाशों ने पहले रैकी की – Sehore News
RELATED ARTICLES

