Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश0कटनी में बलेनो कार से शराब तस्करी तस्करी: जबलपुर के दो...

0कटनी में बलेनो कार से शराब तस्करी तस्करी: जबलपुर के दो युवक गिरफ्तार; 360 लीटर शराब समेत 7 लाख का सामान बरामद – Katni News




कटनी की कुठला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जबलपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब्त की गई शराब और कार की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। पुलिस को देखकर कार मोड़कर भागने का प्रयास कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम इंद्रानगर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से शाहनगर की ओर से आ रही एक संदिग्ध बलेनो कार (MP20ZK0581) की सूचना मिली। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे अनी नदी पुल के पास घेर लिया। कार से बरामद की 40 कार्टून शराब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके भीतर से 40 कार्टून में रखी कुल 2,000 पाव (360 लीटर) अवैध प्लेन देशी सफेद शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोकलपुर निवासी सौरभ सोमकुवर (32) और रांझी निवासी शिवबहादुर सोनी (28) के रूप में हुई है। वाहन समेत सात लाख का सामान जब्त पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए की 40 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 5 लाख रुपए की बलेनो कार को जब्त कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में कुठला थाना पुलिस के स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments