Monday, June 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi Note 15 SE Review: बजट प्राइस में दमदार फीचर वाला फोन

Redmi Note 15 SE Review: बजट प्राइस में दमदार फीचर वाला फोन


Redmi ने Note 15 सीरीज में एक बजट फ्रेंडली फोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया है। रेडमी का यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है। Redmi Note 15 सीरीज का यह स्पेशल एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसे फीचर के साथ आता है। इस फोन को हमने कुछ समय तक इस्तेमाल किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं।

Redmi Note 15 SE का डिजाइन और डिस्प्ले

रेडमी के इस बजट फोन का लुक और डिजाइन हमें काफी इंप्रेसिव लगा। जैसे ही हमने इस फोन को बॉक्स से निकाला यह देखने में हमें अच्छा लगा। इसमें सबसे अच्छी बात ये लगी कि बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग दी गई है। इसका Crimson Reserve कलर वाला मॉडल हमने रिव्यू किया है, जो देखने में बेहद आकर्षक है। इसके चारों ओर गोल्डेन फिनिश दी गई है। फ्रंट के बेजल बेहद ही पतले हैं और सेंटर अलाइंड कैमरा डिजाइन मिलेगा।

Image Source : INDIA TVरेडमी नोट 15 एसई रिव्यू

कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन में Redmi Note 15 सीरीज के डिजाइन एलिमेंट का ही इस्तेमाल किया है। फोन की मोटाई 7.35mm है और इसका वजन महज 178 ग्राम है। कम वजन होने की वजह से इसे सिंगल हैंड ऑपरेट किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के साथ प्रीमियम कवर दिया है, जो इसे प्रोटेक्ट करता है।

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस अच्छी होने की वजह से आप डायरेक्ट सनलाइट में भी इसे यूज कर सकते हैं। वहीं, इंडोर में अडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर मिलता है, जिसकी वजह से फोन पर कंटेंट स्ट्रीम करना और गेमिंग आपको अच्छा लगेगा। ओवरऑल इस फोन का डिजाइन और डिस्प्ले हमें काफी इंप्रेसिव लगा है।

Redmi Note 15 SE Review

Image Source : INDIA TVरेडमी नोट 15 एसई रिव्यू

Redmi Note 15 SE की परफॉर्मेंस

शाओमी ने अपने इस बजट फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। हमने इसके 8GB RAM + 256GB वाला टॉप वेरिएंट यूज किया है। मल्टी टास्किंग और डेली यूज में हमें इस फोन की परफॉर्मेंस अच्छी लगी है। एक साथ कई ऐप्स ओपन करने के बाद भी फोन स्मूदली काम करता है। वहीं, गेमिंग के दौरान भी हमें फोन की परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को नहीं मिली है। हालांकि, वीडियो स्ट्रीमिंग करते समय फोन का बैक हल्का गर्म होता है। वहीं, वीडियोग्राफी के दौरान भी इसमें हीटिंग की थोड़ी-बहुत दिक्कत आती है।

इस फोन में कंपनी ने Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम यूज किया है। शाओमी का नया HyperOS काफी इंप्रूव्ड है। इसमें आपको कई उपयोगी टूल्स मिल जाते हैं। हालांकि, फोन में कंपनी ने कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी दिए हैं, जिन्हें आप डिलीट कर सकते हैं। यही नहीं, इसमें PhonePe का Indus App Store भी मिलेगा, जहां से आप बिना गूगल में लॉग-इन किए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Redmi Note 15 SE Review

Image Source : INDIA TVरेडमी नोट 15 एसई रिव्यू

Redmi Note 15 SE का बैटरी बैकअप

रेडमी के इस फोन में इन दिनों लॉन्च होने वाले फोन की तरह ज्यादा बड़ी बैटरी नहीं मिलेगी। कंपनी ने इसमें 5,800mAh की बैटरी दी है, जो दिन भर इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त है। एक बार फोन को फुल चार्ज करने के बाद पूरे दिन भर आप इसे यूज कर सकते हैं। फोन का बैटरी बैकअप भी अच्छा है। हालांकि, कंपनी ने इसके साथ 45W का चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिसकी वजह से बैटरी को चार्ज होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसे फुल चार्ज होने में तकरीबन 80 से 85 मिनट का समय लगता है। बैटरी के मामले में भी फोन ने हमें इंप्रेस किया है।

Redmi Note 15 SE का कैमरा

रेडमी के इस बजट फोन के कैमरे की बात करें तो बैक में सेंटर अलाइंड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसमें दो कैमरे दिए गए हैं। इसके साथ एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें 50MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 2MP का एक डेप्थ सेंसर मिलता है।

फोन के प्राइमरी कैमरा से दिन के समय ली गई तस्वीर में आपको डिटेलिंग देखने को मिलती है। हालांकि, ज्यादा जूम करने पर तस्वीर पिक्सलेट होती है। कैमरा ऐप में AI फीचर का इस्तेमाल किया गया है, जो खींची गई तस्वीर के डायनैमिक रेंज को इन्हांस करता है। इस फोन का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर सपोर्ट करता है। वहीं, लो लाइट में फोन से ली गई तस्वीर इतनी इंप्रेसिव नहीं है।

Redmi Note 15 SE Review

Image Source : INDIA TVरेडमी नोट 15 एसई रिव्यू

सेल्फी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा यूज किया है। यह कैमरा भी अच्छी लाइट और रोशनी में ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकता है। खास तौर पर सोशल मीडिया अपलोड्स और रील्स आदि बनाने के लिए फोन का फ्रंट कैमरा बेहतर काम करता है। लो-लाइट में सेल्फी कैमरा भी एवरेज ही काम करेगा।

Redmi Note 15 SE Review

Image Source : INDIA TVरेडमी नोट 15 एसई रिव्यू

Redmi Note 15 SE हमें कैसा लगा?

रेडमी का यह फोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस प्राइस रेंज में आपको अन्य ब्रांड के भी फोन मिल जाएंगे, जो इससे थोड़े बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, फोन का डिजाइन और लुक हमें काफी प्रीमियम लगा है। परफॉर्मेंस के मामले में भी फोन ने हमें निराश नहीं किया है। फोन का कैमरा फीचर थोड़ा और बेहतर हो सकता था। वहीं, बैटरी को भी बढ़ाई जा सकती थी। अगर, आप 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में Android फोन खोज रहे हैं तो इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Oppo F33 5G Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments