Friday, June 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीकोलकाता-जयपुर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं: अस्पताल-दुकानों में पानी भरा; MP...

कोलकाता-जयपुर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं: अस्पताल-दुकानों में पानी भरा; MP में इंदौर के 15 टूरिस्ट प्लेस बंद, UP-बिहार में हीटवेव


नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून के इंतजार के बीच गुरुवार को जयपुर में तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे में हुई 50mm बारिश से सड़कें डूब गईं। कई वाहन पानी की वजह से बंद हो गए। कई दुकानों-मकानों में भी पानी भर गया।

कोलकाता में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। दोपहर में करीब एक घंटे की बारिश से शहर की मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। कोलकाता के SSKM अस्पताल के अंदर तक पानी घुस गया। इससे मरीज और उनकी देखभाल करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

बारिश से हादसों की आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 पर्यटन स्थलों में 22 अगस्त तक एंट्री बंद कर दी गई है। राज्य के शाजापुर में गुरुवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 4 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है।

इधर, यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। राज्य के 8 जिलों में गुरुवार को हीटवेव के हालात रहे। बिहार के 13 जिलों में तेज धूप के साथ गर्म हवा चली।

पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

कोलकाता के SSKM अस्पताल के अंदर मरीजों के वार्ड तक पानी घुस गया।

कोलकाता के SSKM अस्पताल के अंदर मरीजों के वार्ड तक पानी घुस गया।

कोलकाता में प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह ट्रैफिक जाम लग गया।

कोलकाता में प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह ट्रैफिक जाम लग गया।

जयपुर में तेज बारिश से सड़कें डूब गईं। दुकानों में भी पानी घुस गया।

जयपुर में तेज बारिश से सड़कें डूब गईं। दुकानों में भी पानी घुस गया।

अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में 24 जून को अचानक आई बाढ़ से कीचड़ और मलबा फैला है।

अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में 24 जून को अचानक आई बाढ़ से कीचड़ और मलबा फैला है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

27 जून:

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट है।

28 जून:

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
  • राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।

अब राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा

मानसून ने 24 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री की थी, 15 जिले कवर किए थे। लेकिन मानसून इससे आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि, आज 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-उज्जैन संभाग में दाखिल हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 28 जून को मानसून की एंट्री संभव, प्री-मानसून बारिश जारी; प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 28 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे, कई जिलों में प्री-मानसून बारिश भी हुई। दूसरी तरफ राज्य में हीटवेव का भी असर है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43.0°C रहा, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा था। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 मिनट की बारिश जयपुर की सड़कें आधा फीट डूबीं

राजस्थान में गुरुवार को प्री-मानसून बारिश का असर रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग में तेज आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। जयपुर में आधा घंटे में 50mm बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा में भी 20mm से 35mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है; गया में हीटवेव की चेतावनी

मानसून की बिहार में एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। विभाग का अनुमान है कि 27 जून के बाद पूरे बिहार में बारिश होगी। अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवा भी चलेगी; दो दिन बाद मानसून की एंट्री संभव

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। राज्य में मानसून की एंट्री 28 से 30 जून के बीच होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, रोहतक में तापमान 42.1°C रहा

हरियाणा के चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश की संभावना है। राज्य में प्री-मानसून बारिश का असर है। साथ ही तेज गर्मी भी जारी है। गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान 0.9°C बढ़ा। हिसार में सबसे ज्यादा 40.8°C, अंबाला में 40.0°C तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments