अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में खेलो बखरी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ों धावकों ने दौड़ लगाया। उद्घाटन आरएसएस के जिला संचालक मनोरंजन वर्मा, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार, विनोद शर्मा, राजू कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी और जिला संयोजक अनुभव आनंद ने झंडी दिखाकर किया छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बखरी थानाध्यक्ष ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। सफलता प्राप्ति के लिए युवाओं को संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। अभाविप की ओर से प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और संबल बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। हम सभी को खेल से जुड़ना चाहिए। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं। बल्कि यह मानसिक विकास और सामाजिक संबंधों को भी बढ़ावा देते हैं।
नियमित रूप से खेल में हिस्सा लेना चाहिए जिला संचालक मनोरंजन वर्मा और डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि खेलकूद सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है। यह हमारे शरीर को मजबूत, दिमाग को तेज और चरित्र को अनुशासित रखकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने का एक तरीका भी प्रदान करते हैं। इसीलिए सभी को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के संयोजक दिलखुश कुमार ने बताया कि आज पहले दिन ग्रुप-सी से बालिका वर्ग में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मीठी, द्वितीय स्थान पर ममता एवं तृतीय स्थान पर सोनी रही। बालक वर्ग में प्रथम स्थान सिंटू एवं द्वितीय स्थान आशुतोष ने प्राप्त किया। ग्रुप ए और ग्रुप बी में शामिल खिलाड़ी 400 मीटर दौड़ में ग्रुप-ए से शारदा, मुस्कान, ऋचा, काजल, साक्षी, श्वेता, शिवम, रौशन, सौरभ, मो. हसन, दीपांशु, अनिकेत और ग्रुप-बी से अभिलाषा, शिवानी, पूजा, रौशन, शिवम, राजा ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। मौके पर नगर मंत्री सौरभ कुमार, नगर सहमंत्री पुष्पम कुमार, सुशांत पोद्दार, मणिरत्नम, राजकमल, विशाल वशिष्ठ, नीतीश, मनीष, नीरज, अमन, प्रियांशु एवं दीनदयाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link

