Saturday, June 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी: गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज...

सरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी: गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज ने कब्जे की जमीन छुड़ाने का दावा किया – Gorakhpur News




गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी बनकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह यकीन दिलाया कि आईजीआरएस से जुड़ा एक अधिकारी है और उसकी कब्जे की जमीन छुड़वाने में मदद करेगा। बदले में उसने पहले 8000 रुपए लिए। फिर 20 हजार और डिमांड करने लगा। तब महिला ने उसे रिस्तेदार के घर पैसे लेने के लिए भेजे। जहां शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के मुताबिक सिंघड़िया नई कॉलोनी निवासी इन्द्रावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी जमीन सेमरा देवी प्रसाद क्षेत्र में है। जमीन पर बनी करीब दो फीट की बाउंड्री पर रविंद्र यादव नामक व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण कर दिया था। इस मामले की शिकायत उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। आरोप था कि शिकायत के बाद विनय प्रताप गहलोत ने फोन कर खुद को सरकारी कर्मचारी बताया और आईजीआरएस से जुड़ा अधिकारी होने का हवाला दिया। सुबह 3 बजे अकेले बुलाकर मांगे पैसे उसने कार्रवाई कराने का भरोसा देकर महिला को 23 जून की सुबह करीब तीन बजे रानीडीहा चौराहे पर बुलाया और डर का माहौल बनाकर आठ हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने महिला से कहा कि वह बुलडोजर से अवैध कब्जा हटवा सकता है और इसके लिए 20 हजार रुपये और देने होंगे। महिला के अनुसार रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। शक होने पर खुलासा हुआ
पुलिस के मुताबिक आरोपी 25 जून को रुपये लेने के लिए महिला के बच्चों और रिश्तेदार के बच्चे के साथ जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित अखंड प्रताप सिंह के घर पहुंचा। वहां पूछताछ में उसने खुद को तहसील कर्मचारी बताया। पीड़िता के रिश्तेदार को शक हुआ। तब उन्होंने तुरंत उसके बारे में पता लगवाया। जांच में उसके सरकारी कर्मचारी होने की बात गलत निकली। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर रखा और डायल 112 पर सूचना दी गई। देवरिया का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान देवरिया के लार बिरनी कजे रहने वाले विनय प्रताप गहलोत के रूप में हुई है। जो वर्तमान में गौतम बुद्ध आदर्श इंटर कालेज के पास रानीडीहा में रहता है। एसपी सिटी निमिष पाटील के बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments