अगर आप स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो मकुनी रोटी एक शानदार विकल्प है. बिहार और झारखंड का यह पारंपरिक व्यंजन सत्तू से बनता है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे में सत्तू, नमक, कलौंजी, अजवाइन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. फिर रोटी बेलकर तवे पर दोनों तरफ सेंकें और घी या बटर लगाकर सुनहरा होने तक पकाएं. इसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसें. यह स्वाद के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखती है और बच्चों के टिफिन के लिए भी बेहतरीन है.

