Thursday, July 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शहर जाम: कानपुर देहात में...

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में शहर जाम: कानपुर देहात में टीईटी परीक्षा के बीच सड़क पर मंच और पुष्पवर्षा – Kanpur Dehat News




कानपुर देहात में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और मुख्य मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया। यह घटना गुरुवार को TET परीक्षा के आयोजन के बीच हुई, जिससे सड़कों पर पहले से ही दबाव था। क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीच सड़क पर एक मंच तैयार किया गया था। रामकिशोर साहू के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर उन्हें क्रेन की मदद से एक विशाल माला पहनाई गई। इसके अतिरिक्त, बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पहले भी स्वागत तैयारियों की वजह से घंटों जाम लगा रहा रहा जाम में आम लोगों के साथ-साथ स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व विधायक निर्मला संखवार सहित कई भाजपा नेताओं का काफिला भी फंस गया। यहां तक कि स्थानीय थाने की पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसी दिखाई दी। कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान और रसूलाबाद से विधायक पूनम संखवार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा, जिससे TET परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन सड़क पर आयोजित स्वागत समारोह और उससे लगे लंबे जाम को लेकर चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण दिन पर ऐसे आयोजन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से बचाया जा सकता था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments