Wednesday, July 8, 2026
Homeबिज़नेसऐसा क्या बोल गए ट्रंप जो 30 मिनट में 1000 अंक टूट...

ऐसा क्या बोल गए ट्रंप जो 30 मिनट में 1000 अंक टूट गया सेंसेक्स


Last Updated:

Indian Share Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट दिखी. उन्होंने ईरान पर दोबारा हमले किए जाने और आगे समझौते पर कोई विचार नहीं करने की बात कही, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और महज 30 मिनट में सेंसेक्स 1000 अंक टूट गया.

Zoom

अमेरिका -ईरान के बीच दोबारा तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है.

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मानों खसम खा ली है कि न तो खुद शांति से बैठेंगे और न ही दुनिया को शांत रहने देंगे. यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर ईरान को लेकर जहर उगलना शुरू कर दिया है. ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में अचानक तेज गिरावट दिखने लगी और देखते ही देखते महज 30 मिनट के भीतर सेंसेक्स में 1,000 अंकों की गिरावट आ गई. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अब किसी भी तरह के समझौते पर विचार नहीं किया जाएगा और उसके साथ पहले किया गया समझौता खत्म हो चुका है. फिलहाल ईरान के साथ किसी भी तरह की डील पर आगे बातचीत नहीं की जाएगी, क्योंकि वहां के सभी नेता बीमार लोग हैं.

नाटो के महासचिव मार्ग रेट्टी के साथ सैन्य गठबंधन की सालाना बैठक में मौजूद ट्रंप ने कहा कि फिलहाल मेरे लिए ईरान का चैप्टर बंद हो चुका है और मैं उनके ऊपर आगे कोई भी समय बर्बाद नहीं करना चाहता. ट्रंप के इस बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर से हलचल मच गई और 8 जुलाई को दोपहर 1:40 बजे भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स जो 77,603.99 पर ट्रेड कर रहा था वह अगले 40 मिनट के अंदर 1000 प्वाइंट गिरकर 76,587.81 पर आ गया. इसका मतलब है कि कुछ ही मिनट के भीतर शेयर बाजार में 1.4 फ़ीसदी की तगड़ी गिरावट दिखी. इतना ही नहीं भारतीय शेयर बाजार का वोलैटिलिटी इंडेक्स भी 27 फीसदी चढ़कर 14.77 पर पहुंच गया.

ट्रंप के बयान से पहले ही शुरू हो गया था हमला
डोनाल्ड ट्रंप के बयान के कुछ ही समय पहले ही अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू कर दिए थे. साथ ही अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने के लिए दी गई छूट भी अचानक खत्म कर दी. ताजा हालात की वजह से बदले समीकरणों में अब होर्मुज जलडमरू मध्य से होकर गुजरने वाली जहाज पर वाशिंगटन और तेहरान दोनों की निगाहें टेढ़ी हो चुकी है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में इस रास्ते से गुजरने वाले तेल के जहाज पर एक बार फिर हमले किए जाने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं.

ईरान कर सकता है परमाणु हथियार का इस्तेमाल
ट्रंप आज पूरी तरह से ईरान पर भड़के हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं बेकार लोगों के साथ किसी भी तरह की डील नहीं करना चाहता. ईरान के नेता और वहां के लोग पूरी तरह बीमार मानसिकता वाले और हिंसक लोग हैं. अगर उनके पास परमाणु हथियार होंगे तो निश्चित रूप से वह इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ट्रंप के जुबानी हमले के कुछ समय पहले ही अमेरिका के हवाई हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिकी देश को भी निशाना बनाया था. तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से ही ट्रंप का मूड पूरी तरह से बिगड़ गया और वह ईरान पर बरस उठे.

सेंसेक्स में तगड़ी गिरावट दिखी
अमेरिका और ईरान के बीच स्थानीय तनाव की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी निवेशकों की मानसिकता पर गहरा आघात पड़ा. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ग्लोबल मार्केट में बढ़ रहे दबाव की वजह से भारतीय निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी. भारी मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स 1,677 अंकों की गिरावट के साथ 76,503.60 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 516.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,882 अंकों पर बंद हुआ. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 2.5 फ़ीसदी की गिरावट आई तो निफ्टी 2.12 फीसदी के नुकसान पर बंद हुआ. बीएससी पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 1000 कंपनियों के स्टॉक में तेजी दिखी तो 3,095 स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments