Tuesday, September 1, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में महिला पर चाकू से हमला: हस्ताक्षर का विरोध करने...

पूर्णिया में महिला पर चाकू से हमला: हस्ताक्षर का विरोध करने पर जमीन ब्रोकरों ने किया घायल, पीड़िता के बेटे ने की कानूनी कार्रवाई की मांग – Purnia News




पूर्णिया जिले के रानीपतरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी कटुआ गांव में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया है। यह घटना जमीन ब्रोकरों द्वारा स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाने के प्रयास के दौरान हुई, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला की पहचान चांदी कटुआ गांव निवासी राम प्रसाद राय की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सीता देवी ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनके पड़ोस में रहने वाले जमीन ब्रोकर छोटू राय कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने चाकू दिखाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए धमकाया। जब सीता देवी ने हस्ताक्षर करने से इनकार किया, तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। सीता देवी को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। घायल महिला के बेटे गौरव कुमार ने बताया कि यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ी है। जमीन ब्रोकरों ने दोपहर के समय घर में घुसकर उनकी मां पर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनकी मां पर धारदार चाकू से हमला किया गया। गौरव कुमार ने अस्पताल में इलाज के बाद स्थानीय थाने में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने और थाना में आवेदन प्राप्त होने के बाद निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments