Tuesday, July 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर- नकाब पहनकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी: 6 किलो चांदी,...

ग्वालियर- नकाब पहनकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी: 6 किलो चांदी, 3 तोला सोना और नकदी ले गए; CCTV का एंगल भी बदला – Gwalior News



CCTV कमरे में एक चोर दूसरे चोरी के कंधे पर पैर रखकर दुकान की छत पर चढ़ते हुए

ग्वालियर थाना क्षेत्र में चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। गोसपुरा नंबर-1 स्थित सिविल अस्पताल के सामने किलागेट रोड पर स्थित साईंनाथ ज्वेलर्स में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताले तोड़क

.

बदमाश दुकान से करीब 6 किलो चांदी, 3 तोला सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

छत के रास्ते पहुंचे, CCTV का एंगल भी बदल दिया

बदमाश पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब और हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे। दुकान में घुसने से पहले उन्होंने CCTV कैमरे का एंगल भी बदल दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद वे छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

सुबह खुली वारदात की पोल

सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का टूटा ताला और उठा हुआ शटर देखा तो इसकी सूचना दुकान संचालक अभिषेक शर्मा को दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

CCTV में कैद हुए तीन बदमाश

पुलिस ने मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते आते-जाते दिखाई दिए। हालांकि चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

आसपास के कैमरों से तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब दुकान के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी स्थान पर बदमाशों ने नकाब हटाया होगा, जिससे उनकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों के रूट और उनकी पहचान का पता लगाने में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments