Friday, July 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiPhone 17 की भारत में बढ़ जाएगी कीमत, iPhone 17 Pro और...

iPhone 17 की भारत में बढ़ जाएगी कीमत, iPhone 17 Pro और Pro Max भी होंगे महंगे


Highlights

  • iPhone 17 की कीमत में 12,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है
  • iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी जल्द भारतीय बाजार में महंगे हो सकते हैं
  • Apple ने हाल ही में जापानी मार्केट में अपनी iPhone 17 सीरीज महंगी की है

iPhone 17 सीरीज भारत में महंगा हो सकती है। हाल में आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल भारत में iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल की कीमत में 12,000 रुपये तक का इजाफा कर सकता है। पिछले दिनों ही कंपनी ने जापानी मार्केट में iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल की कीमत में 8 से 11.3 प्रतिशत तक का इजाफा किया है।

भारतीय टिप्स्टर ने X हैंडल के जरिए दावा किया है कि iPhone 17 की कीमत में जल्द ही भारत में 12,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टेक कंपनी ने iPlanet डीलर्स को बताया कि अगस्त की शुरुआत में iPhone 17 की कीमत 94,990 रुपये से शुरू होगी। इस फोन को भारत में 82,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

एप्पल के सप्लाई चेन से मिली जानकारी के मुताबिक, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आईफोन 17 का नया स्टॉक अगले वीकेंड तक डीलर्स के पास पहुंच जाएगा, जिसके बाद कीमत में इजाफा संभव है। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने MacBook, iPad जैसे डिवाइसेज की कीमत बढ़ाई है।

क्यों महंगे हो रहे फोन?

एप्पल से पहले चीनी कंपनियां और सैमसंग ने भी अपने कई फोन की कीमतें बढ़ाई हैं। रैम और स्टोरेज कंपोनेंट की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से फोन बनाने वाली कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का दवाब था। ग्लोबल मार्केट में AI चिप्स की तेजी से बढ़ रही डिमांड की वजह से चिप मैन्युफेक्चर्रस ने रैम और स्टोरेज का प्रोडक्शन कम कर दिया था। इसकी वजह से स्मार्टफोन कंपनियों को रैम और स्टोरेज की शॉर्टेज होने लगी।

स्मार्टफोन ही नहीं, मेमोरी चिप्स की शॉर्टेज की वजह से भारत में पैन ड्राइव की कीमतों में भी लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। भारत में बिकने वाले कई ब्रांड्स के पैन ड्राइव या यूएसबी ड्राइव की कीमत 40 से 45 प्रतिशत तक बढ़ गई है। स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के मुख्य कंपोनेंट महंगे हुए हैं। इसकी वजह से लगातार इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट महंगे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें – सरकार का बड़ा एक्शन, अश्लील कंटेंट वाले 50 OTT ऐप्स पर लगा ताला





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments