Friday, July 24, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपुलिस मुठभेड़ में मंदिर से चोरी करने वाला गिरफ्तार: पैर में...

पुलिस मुठभेड़ में मंदिर से चोरी करने वाला गिरफ्तार: पैर में गोली लगने से घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे – Fatehpur News




फतेहपुर में मंदिरों से पीतल के घंटे-घंटियां चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हुसैनगंज और चांदपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे नौगांव गांव के पास नहर पुलिया के आगे यह कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चोरी का सामान बरामद कराने ले गई थी पुलिस पुलिस के अनुसार गिरफ्तार, आरोपी की पहचान खागा थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव निवासी महेश पुत्र जगतपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने हुसैनगंज और चांदपुर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों से पीतल के घंटे-घंटियां चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने के लिए पुलिस उसे मौके पर लेकर गई थी। झोले से तमंचा निकालकर पुलिस पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान आरोपी ने चोरी की घंटियों के झोले में छिपाकर रखा अवैध .315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तमंचा, कारतूस, चोरी का सामान और बाइक बरामद आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की 17 पीतल की छोटी-बड़ी घंटे-घंटियां, वारदात में इस्तेमाल होने वाले कटर, पेंचकस और रिंच बरामद किए गए। इसके अलावा कानपुर नगर के रेलबाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जिलों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments