चूरू की सदर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हेरोइन ‘चिट्टा’ के साथ कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि पुलिस ने रामसरा निवासी मोहित, चांदनी चौक निवासी जतिन भार्गव और वार्ड 26 निवासी अनवर को 6.44 ग्राम अवैध हेरोइन ‘चिट्टा’ के साथ पकड़ा। आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई है। जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच रतननगर थानाधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह ‘चिट्टा’ कहां से लाए थे और चूरू में किसे इसकी आपूर्ति करने वाले थे। इस कार्रवाई में सदर थाना के कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान और संदीप कुमार की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि एसपी निश्चय प्रसाद एम. के आने के बाद चूरू में पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत नशा कारोबारियों के खिलाफ कई कार्रवाई की हैं।
Source link

