Thursday, July 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसावन के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़: तामेश्वर धाम,...

सावन के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़: तामेश्वर धाम, भागेश्वर नाथ और कुबेरनाथ मंदिरों में विशेष सजावट; सोमवारी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Sant Kabir Nagar News




संतकबीर नगर में पवित्र सावन माह का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। जिले के सभी शिवालय श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पूरे सावन माह में भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचेंगे। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में तामेश्वर धाम, भागेश्वर नाथ और मेंहदावल स्थित कुबेरनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। दूध, जल और बेलपत्र से होगा जलाभिषेक सावन के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को फूल-माला, बेलपत्र, रोली, अक्षत, भांग, धतूरा समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करेंगे। इसके अलावा दूध, दही और पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। मंदिरों में पूरे माह सुबह और शाम विशेष आरती का आयोजन भी होगा। सोमवारी पर भीड़ को लेकर विशेष इंतजाम सावन की सोमवारी पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश, निकास और दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है, ताकि किसी को परेशानी न हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments