Saturday, August 1, 2026
Homeफूडव्रत मे पूड़ी नहीं, इस बार बनाएं प्रोटीन से भरपूर कुट्टू डोसा,...

व्रत मे पूड़ी नहीं, इस बार बनाएं प्रोटीन से भरपूर कुट्टू डोसा, नोट करें रेसिपी


Last Updated:

Kuttu Dosa Recipe: यदि आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं, और सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप फलाहार की एक नई रेसिपी जान सकते हैं. वैसे तो ज्यादातर लोग व्रत में खाने के लिए कट्टू के आटे की पूड़ी बनाते हैं, लेकिन यहां हम आपको इससे डोसा बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो कि बनाने में आसान और बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Kattu Dosa Recipe: अक्सर लोगों को लगता है कि फास्टिंग के दौरान खाने के विकल्प बहुत कम होते हैं. ज्यादातर घरों में कुट्टू की पूरी, पकौड़े या तली-भुनी चीजें बनाई जाती हैं, जिन्हें रोजाना खाना हर किसी को पसंद नहीं आता. ऐसे में अगर आप सावन के महीने में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और कम तेल वाला फलाहारी व्यंजन तलाश रहे हैं, तो कुट्टू का डोसा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में शानदार है, बल्कि इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कुट्टू के आटे को भिगोने या पीसने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह डोसा कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है. आलू की मसालेदार स्टफिंग इसका स्वाद और बढ़ा देती है. कुट्टू का आटा प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए यह व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद कर सकता है.

कुट्टू डोसा बनाने के लिए सामग्री

डोसे के लिए
1 कप कुट्टू का आटा
2 बड़े चम्मच दही
1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1/2 कप पानी
2 बड़े चम्मच तेल

स्टफिंग के लिए
2 मध्यम आकार के उबले और मैश किए हुए आलू
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1/3 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 बड़ा चम्मच तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा, दही और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि स्मूद बैटर तैयार हो जाए. इसमें सेंधा नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए अलग रख दें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें और फिर अदरक व हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद सेंधा नमक, काली मिर्च और मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर दें. आपकी स्टफिंग तैयार है.
  • अब डोसा तवा या नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें. एक करछी बैटर डालकर उसे गोल आकार में फैला दें. एक मिनट पकाने के बाद ऊपर से थोड़ा तेल डालें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं.
  • डोसे के बीच में 2 चम्मच आलू की स्टफिंग रखें. फिर स्पैचुला की मदद से डोसे को मोड़ लें और गर्मागर्म परोसें.
  • अगर चाहें तो यही रेसिपी राजगिरा के आटे से भी बनाई जा सकती है. जल्दी में हों तो बिना स्टफिंग के भी यह डोसा दही के साथ स्वादिष्ट लगता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments