Friday, August 7, 2026
Homeविदेशरिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति पजशकियान को चेताया: सेना के...

रिपोर्ट- ईरानी सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति पजशकियान को चेताया: सेना के हिसाब से चलेगी सरकार; सुरक्षा मुद्दों पर कमांडर वाहिदी को आखिरी फैसले का अधिकार


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और टॉप लीडरशिप के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं। इजराइली चैनल-14 की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति से साफ कह दिया है कि सरकार अब सेना के हिसाब से चलेगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अमेरिका से बातचीत और परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मामलों में अब IRGC कमांडर अहमद वाहिदी का फैसला अंतिम माना जाएगा। यानी इन मुद्दों पर राष्ट्रपति की भूमिका पहले से काफी सीमित हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पजशकियान पहले भी कई बार इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनकी सरकार को बड़े फैसलों से दूर रखा जा रहा है। अब खामेनेई ने कथित तौर पर साफ कर दिया है कि सरकार की नीति सेना की रणनीति के मुताबिक ही चलेगी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स..

1. अमेरिका-ईरान वार्ता की तारीख और जगह अब तक तय नहीं: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर अभी तक तारीख और स्थान तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और कतर संभावित मेजबान देशों के तौर पर चर्चा में हैं और दोनों देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं।

2. ईरान की नई रणनीति- जंग नहीं, अमेरिका पर दबाव बढ़ाना: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अब सीधी सैन्य जीत के बजाय समुद्री व्यापार, तेल आपूर्ति और अहम शिपिंग रूट्स पर दबाव बनाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों की लागत बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है।

3. ईरान का दावा- होर्मुज के ऊपर उड़ रहा रीपर ड्रोन मार गिराया: IRGC ने दावा किया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे MQ-9 रीपर ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि ड्रोन किस देश का था।

4. अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ाने के नए विकल्प तलाश रहा: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने सैन्य विश्लेषकों से ईरान पर दबाव बढ़ाने और उसे सजा देने के लिए नए सुझाव मांगे हैं। अधिकारियों ने इसे असामान्य कदम बताया है।

5. हूती धमकी के बाद 6 सऊदी सुपरटैंकरों ने रास्ता बदला: यमन के हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद छह सऊदी सुपरटैंकरों ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब के बजाय अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से से लंबा समुद्री रास्ता अपनाया। इससे क्षेत्र में शिपिंग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी क्राउन प्रिंस ने हूती हमलों पर तुर्किये के राष्ट्रपति से बात की

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने रेड सी में हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर चर्चा की।

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक, एर्दोगन ने रेड सी में जहाजों पर हुए हूती हमलों की निंदा की। उन्होंने सऊदी नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा गठबंधन का समर्थन करते हुए उसके सफल होने की कामना भी की।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खाड़ी देशों को सता रहा लंबी जंग का डर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर खाड़ी देशों की चिंता बढ़ गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें आशंका है कि यह टकराव अब किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय लंबी खींचतान में बदल सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से ट्रम्प कई बार ईरान को कड़ी चेतावनी दे चुके हैं। हर बार सैन्य कार्रवाई की बात होती है, लेकिन फिर मध्यस्थ देशों के जरिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है।

04:59 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व अमेरिकी जनरल का आरोप- पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा

अमेरिका के रिटायर्ड जनरल जैक कीन ने दावा किया है कि पाकिस्तान और कतर, अमेरिका से ज्यादा ईरान का साथ दे रहे हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में कीन ने कहा, दोनों देशों की मध्यस्थता की वजह से अमेरिका को ईरान के असली इरादों को समझने में मुश्किल हो रही है।

04:56 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान वार्ता के मध्यस्थ देशों में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया

ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर कहा कि यह वार्ता ईरान के अनुरोध पर हो रही है और इसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर का समर्थन है।

गौर करने वाली बात यह है कि ट्रम्प ने अपने बयान में पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया, जबकि हाल के दिनों में कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तान को भी ईरान-अमेरिका के बीच संभावित मध्यस्थ बताया जा रहा था।

04:09 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- खामेनेई ने पजशकियान से कहा, सेना के हिसाब से चलेगी सरकार

ईरान में सत्ता के अंदर खींचतान बढ़ने की खबर है। इजराइली चैनल-14 की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से साफ कह दिया है कि सरकार अब सेना के हिसाब से चलेगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका से बातचीत और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर अब रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। सेना के वरिष्ठ कमांडर अहमद वाहिदी को इन मामलों में अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पजशकियान पहले भी कई बार इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनकी सरकार को विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े फैसलों से अलग रखा जा रहा है। अब खामेनेई ने कथित तौर पर उनके इस्तीफे की चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया है।

03:47 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर महंगा हुआ कच्चा तेल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 62 सेंट (0.7%) बढ़कर 84.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। इससे पहले इसमें करीब 7% की गिरावट आई थी, जिससे यह तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 61 सेंट (0.7%) चढ़कर 80.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसमें 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

03:08 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार किया

ईरान ने अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर उसकी बातचीत सिर्फ ओमान के साथ हो रही है।

03:02 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- यूक्रेन पर 3 ठिकानों पर हमला करने वाले थे

ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने दावा किया है कि ईरान की सेना यूक्रेन के तीन ठिकानों पर हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन कीव की ओर से माफी मिलने के बाद ऑपरेशन रद्द कर दिया गया।

ईरानी सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में रेजाई ने कहा कि सेना ने हमले की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन अंतिम समय में कार्रवाई रोक दी गई।

02:12 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान के तट के पास मालवाहक जहाज पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि ओमान के खासाब से करीब 37 किमी उत्तर-पूर्व में एक मालवाहक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया।

एजेंसी के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं है कि प्रोजेक्टाइल किसने दागा और जहाज को कितना नुकसान हुआ। UKMTO ने क्षेत्र से गुजर रहे जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी है।

02:00 AM4 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान दोहरा खेल खेल रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी नेतृत्व दोहरा खेल खेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान निजी तौर पर बातचीत चाहता है, लेकिन सार्वजनिक रूप से दावा करता है कि उसकी अमेरिका से कोई बातचीत नहीं चल रही और वह सिर्फ ओमान के साथ संपर्क में है।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान होर्मुज पर नियंत्रण का दावा करता है, जबकि वहां पूरी तरह अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी के बिना ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंच सकता।

उन्होंने कहा कि जब तक समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं होता, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments