Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यराजस्तानशातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 8 वारदातों का खुलासा: नशे की लत...

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 8 वारदातों का खुलासा: नशे की लत को पूरा करने के लिए चुराता था बाइक, कई वारदातें खुलने की भी उम्मीद – Jodhpur News




शहर के महामंदिर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर और आले दर्जे के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और शहर में हुई बाइक चोरी की 8 वारदातों का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने 6 अन्य वाहन चोरियों की वारदातें भी स्वीकार की हैं, जिनकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वहीं एक दो जगह पर हुई वारदातों के संबंध में चोर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि पावटा जालम विलास निवासी धीरज सोनी ने 1 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को उनकी बाइक पावटा बी रोड स्थित जालम विलास पोल के पास से चोरी हो गई थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के बाद पुलिस की टीम ने अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। कैमरों का रूट चार्ट बनाकर आरोपी कार्तिक वैष्णव (30) पुत्र कानदास निवासी रूबा कुचामन-डीडवाना, हाल निवासी रावजी की पोल, सूथला प्रतापनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। आरोपी कार्तिक वैष्णव प्रतापनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में 24 मामले दर्ज हैं। वह शातिर और नशे का आदी बदमाश है। नशे की हालत में वह शहर में घूम-घूमकर वाहन चोरी की टोह लेता था। पहचान छुपाने के लिए वह हमेशा मुंह पर रुमाल बांधता या हेलमेट पहनकर रखता था। मौका मिलते ही बाइक चुराकर तंग गलियों और छोटे रास्तों से फरार हो जाता था। आरोपी को कई चोरी की वारदातें याद भी नहीं है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सीडी डीलक्स और एक पैशन प्रो जब्त की है। टीम में थानाधिकारी देवेंद्रसिंह, एएसआई सतीशचंद, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, श्रेणी दान, कांस्टेबल रामनिवास, बंसीलाल, महेंद्र, गोपाल और सूरसागर थाने से श्रवणसिंह शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments