Friday, August 7, 2026
Homeविदेशशेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी: 2 साल बाद वर्चुअल...

शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी: 2 साल बाद वर्चुअल भाषण दिया, कैमरा ऑफ था; प्रोग्राम में शामिल क्रिकेटर शाकिब के घर हमला


नई दिल्ली/ढाका2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद बुधवार को लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा। 25 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा-

QuoteImage

मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

QuoteImage

हसीना ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा था। प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय था। तब उन्हें नहीं पता था कि वे देश छोड़कर जा रही हैं। वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि देश छोड़ना पड़ा।

वहीं, इस मीटिंग में शामिल पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर में बुधवार रात कुछ लोगों ने घुसकर आग लगाने की कोशिश की। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

2 साल पहले भारत आई थीं शेख हसीना

शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था।

पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आई हैं।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आई हैं।

शेख हसीना के भाषण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाकिब के घर हमले के बाद के हालात, 4 तस्वीरें…

यह घटना मगुरा शहर में केशब मोड़ के पास सहपारा इलाके में शाकिब के परिवार के घर पर रात करीब 9 बजे हुई। आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ अनजान लोगों ने घर के मेन लोहे के गेट की तरफ एक आग पकड़ने वाली चीज फेंकी, जिससे गेट के एक हिस्से में आग लग गई।

मौके से कोका-कोला की दो फेंकी हुई बोतलें मिलीं और उनकी जांच की जा रही है। हमलावरों ने ईंटें और पत्थर भी फेंके, जिससे कई खिड़कियों के शीशे टूट गए।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दावा- शाकिब के घर पेट्रोल बम फेंके गए, क्रिकेटर इस वक्त श्रीलंका में

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कैप्टन शाकिब अल हसन ने नई दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्चुअली हिस्सा लिया और शेख हसीना के साथ बात की। इसके बाद, जिहादियों ने मगुरा-1 इलाके में उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। गौरतलब है कि शाकिब इस समय श्रीलंका में हैं।

03:42 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना ने चेहरा नहीं दिखाया, सिक्योरिटी समेत 3 बड़ी वजह

सीक्रेट लोकेशन में रह रहीं: शेख हसीना आखिरी बार 5 अगस्त 2024 को सार्वजनिक रूप से देखी गई थीं, जब वे ढाका से भारत आई थीं। तब से वे सीक्रेट लोकेशन पर रह रही हैं। उन्होंने दो साल बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखी, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरे के सामने आने से उनके बैकग्राउंड, लोकेशन या सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उजागर होने का खतरा रहता। भारत-बांग्लादेश तनाव: बांग्लादेश ने भारत से कहा है कि उसकी जमीन से शेख हसीना की राजनीतिक गतिविधियां दोनों देशों के रिश्तों पर असर डाल सकती हैं। इसीलिए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस प्राइवेट इवेंट से पूरी तरह अलग कर लिया है। अगर हसीना वीडियो पर आकर कोई बड़ा राजनीतिक संदेश देतीं, तो इसे भारत की तरफ से उन्हें खुला मंच देने के रूप में देखा जाता। कानूनी दबाव: बांग्लादेश में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है और उनका प्रत्यर्पण मांगा जा रहा है। कैमरे पर आने से कानूनी और कूटनीतिक विवाद और बढ़ सकता था। इसलिए उन्होंने सिर्फ ऑडियो के जरिए संबोधन किया।

02:52 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना के राजनीतिक करियर की टाइमलाइन

02:48 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना अचानक एक्टिव क्यों हुईं; भारत के फायदे-नुकसान की पूरी कहानी

5 अगस्त 2024, भयंकर विरोध और हिंसा के बीच शेख हसीना बांग्लादेश से भारत आ गई थीं। ठीक दो साल बाद, आज दिल्ली में हसीना ने पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं हर हाल में बांग्लादेश जाउंगी।

आखिर हसीना का आगे का प्लान क्या है और क्या भारत इसमें उनके साथ है, इसका भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर क्या असर होगा; आज के एक्सप्लेनर में पीछे की पूरी कहानी…

02:31 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना बोलीं- अवामी लीग नेताओं की हत्या हो रही, 10 हजार लोग मारे गए या लापता

शेख हसीना ने दावा किया कि अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, उन्हें गायब किया जा रहा है, गिरफ्तार किया जा रहा है और झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

हसीना ने कहा कि अब तक कम से कम 10 हजार लोग मारे गए हैं या लापता हैं। वहीं, 10 लाख से ज्यादा लोगों को अज्ञात आरोपी बनाकर केस दर्ज किए गए हैं।

02:10 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी मौजूद रहे

02:05 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना बोलीं- पर्दे के पीछे से आंदोलन को चलाया गया था

शेख हसीना ने दावा किया कि जुलाई 2024 का आंदोलन पहले से सुनियोजित था। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस खुद कह चुके हैं कि यह बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया आंदोलन था।

हसीना ने कहा, “मोहम्मद यूनुस ने खुद कहा था कि यह बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया आंदोलन था, जिसका एक मास्टरमाइंड था। उनके अपने शब्द ही सच्चाई बताते हैं। यह अचानक शुरू हुआ छात्र आंदोलन नहीं था।”

हसीना ने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे से पूरे आंदोलन को चला रहे थे और मकसद चुनाव के बजाय दूसरे रास्ते से सत्ता हासिल करना था।

02:00 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना बोलीं- भारत हर मुश्किल समय में साथ देता है

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को मित्र देश बताते हुए कहा कि वह हमेशा बांग्लादेश का अच्छा दोस्त रहा है। जब भी बांग्लादेश किसी मुश्किल हालात में होता है, भारत हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है- चाहे वह 1971 हो, 1975 हो या आज का समय।

हसीना ने कहा कि सरकारों के बीच के संबंध अलग हो सकते हैं, लेकिन भारत हमेशा से एक अच्छा दोस्त रहा है और मुझे पता है कि वह आगे भी ऐसा ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत भले ही मित्र देश है लेकिन उन्हें अपने लोगों के पास जाना है।

01:51 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना बोलीं- किसी भी हाल में घर लौटूंगी

हसीना ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पहले भी कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनके विरोधी कामयाब नहीं हो पाए और वह घर लौटने में सफल रहीं।

हसीना ने कहा, “मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं घर वापस जाऊंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है।”

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आई हैं।

शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। उन्होंने 5 अगस्त 2024 को देश छोड़ा था। इसके बाद से वह नजर नहीं आई हैं।

01:48 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना ने कहा- हालात ऐसे बने कि देश छोड़ना पड़ा

हसीना ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा था। प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय था।

उन्होंने कहा, “मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं देश छोड़कर जा रही हूं।” हसीना ने दावा किया कि वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें देश छोड़ना पड़ा।

01:47 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना ने 25 मिनट भाषण दिया

शेख हसीना ने 25 मिनट तक भाषण दिया। अब वे पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रही हैं।

01:38 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना बोलीं- बांग्लादेश 2 साल से तकलीफ में है

हसीना ने कहा कि उन्होंने पिछले 2 सालों से बांग्लादेश को तकलीफ में देखा है। घरों और काम की जगहों पर डर फैल गया है। यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसे उन्होंने बनाया था और यह वह बांग्लादेश भी नहीं है जिसके लिए 1971 में लाखों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी।

01:32 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना का दावा- पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाया गया

शेख हसीना ने दावा किया कि जुलाई 2024 के आंदोलन के दौरान 450 से ज्यादा पुलिस थानों में आग लगा दी गई। सरकारी इमारतों पर हमले हुए, कई पुलिसकर्मी मारे गए और कुछ को जिंदा जला दिया गया।

हसीना ने सवाल उठाया, “क्या ऐसे हालात में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं थी?” उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसी कार्रवाई को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया।

01:16 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना ने बोलना शुरू किया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बोलना शुरू कर दिया है।

शेख हसीना के भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा।

शेख हसीना के भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा।

01:13 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना के बेटे बोले- देश में राजनीतिक हत्या को कानूनी मान्यता मिली

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2024 से हजारों लोग जेल में हैं। उनमें से ज्यादातर को बिना किसी मुकदमे के रखा गया है। पुलिस कस्टडी में हत्याओं का सिलसिला जारी है, मरने वालों में ज्यादातर युवा थे और ये हत्याएं अभी भी हो रही हैं।

वाजेद ने कहा कि उनकी पार्टी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाकर मारा जा रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और सरकार उन्हें बचाती है। बांग्लादेश में राजनीतिक हत्याओं को जैसे कानूनी मान्यता मिल गई है।

01:10 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना के बेटे ने पूछा- पुलिसकर्मियों के हत्यारों को सजा क्यों नहीं मिली?

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बुधवार को कार्यक्रम को संबोधित किया।

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बुधवार को कार्यक्रम को संबोधित किया।

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन में हुई मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 1,400 लोगों की मौत का दावा किया है, जबकि बांग्लादेश सरकार 800 मौतें बता रही है। ऐसे में बाकी 600 लोग कौन हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को इन आंकड़ों का जवाब देना चाहिए।

जॉय ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मिली कानूनी छूट पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की भी निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

01:04 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश के पूर्व शिक्षा मंत्री बोले- 2 साल में देश बंटा

बांग्लादेश के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा कि देश अब और लंबे समय तक हिंसा और टकराव के रास्ते पर नहीं चल सकता।

उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में महिलाओं, अल्पसंख्यकों और पत्रकारों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बदलनी होगी। पहले ही बहुत लोगों की जान जा चुकी है।

चौधरी ने कहा कि पिछले दो साल में हमारा देश बुरी तरह बंट गया है। लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं, खुशहाली की जगह गरीबी बढ़ी है और न्याय की जगह बदले की राजनीति हावी हो गई है।

12:58 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश लेखक बोले- हसीना साजिश की वजह से देश छोड़ने को मजबूर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बांग्लादेशी लेखक और राजनीतिक विश्लेषक अबू ओबैदा आरिन ने दावा किया कि शेख हसीना किसी जनादेश के कारण नहीं, बल्कि एक ‘राजनीतिक साजिश’ की वजह से निर्वासन में हैं।

आरिन ने कहा कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश की स्थिति खराब हुई है। उनके मुताबिक, देश के पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग गिरी है और करीब दो लाख छात्र विदेश नहीं जा पा रहे हैं।

आरिन ने कहा कि हसीना बदला लेने के लिए नहीं, बल्कि देश में सामान्य राजनीतिक माहौल बहाल करने के मकसद से लौटना चाहती हैं।

12:37 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

शेख हसीना ने 5 अगस्त का ही दिन क्यों चुना

5 अगस्त 2024 को ही छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। प्रदर्शनकारी उनके सरकारी आवास तक पहुंच गए थे। इसके बाद वह इस्तीफा देकर सेना के विमान से भारत आ गई थीं।

यानी जिस दिन उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी, उसी दिन वह दो साल बाद फिर लोगों के सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि वह इसी दिन अपनी राजनीतिक वापसी का मैसेज देना चाहती हैं।

12:30 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। आयोजकों के मुताबिक, वह बांग्लादेश लौटने की अपनी योजना पर बात कर सकती हैं। ढाका में उनके खिलाफ कई कानूनी मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके देश लौटने की रणनीति पर नजर रहेगी।

हसीना अपनी पार्टी अवामी लीग के भविष्य, मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर भी अपनी राय रखेंगी। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हो रही है, जब बांग्लादेश में जुलाई 2024 के जनआंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है।

12:25 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना के बांग्लादेश लौटने पर क्या हो सकता है

12:18 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हसीना के भाषण को लेकर बांग्लादेश में क्या चर्चा है?

बांग्लादेश सरकार ने इस भाषण के प्रसारित होने पर हर तरह से पाबंदी लगा दी है। प्रिंट मीडिया, टीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चेतावनी दी गई कि शेख हसीना का भारत से होने वाला भाषण प्रसारित या प्रकाशित नहीं किया जाए।

इस पाबंदी के बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा में ये है कि क्या हसीना वापस या सकती हैं या नहीं? हालांकि, बांग्लादेशी मीडिया में इस बात पर चर्चा चल रही है कि हसीना की वापसी से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर क्या असर होने वाला है। बांग्लादेश का बड़ा अखबार प्रोथोम आलो लिखता है,

QuoteImage

भारत को बांग्लादेश से अपने द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर गंभीर नजर आना चाहिए। इस तरह की राजनीतिक गतिविधि से रिश्तों पर खराब असर हो सकता है।

QuoteImage

द डेली स्टार का संपादकीय भी इसी लाइन पर है कि भारत की धरती से इस तरह की राजनीतिक गतिविधियां हाल ही में सुधरते रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस अखबार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के विरोध को भी जायज ठहराया है।

उधर, बंगाली अखबार जुगांतर ने हसीना के वापस आने को लेकर विपक्षी पार्टियों के रुख को ज्यादा प्रमुखता से छापा है।

12:17 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर क्या चल रहा

बांग्लादेशी फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (X) पर इन हैश टैग के जरिए चर्चा हो रही है- #SheikhHasina #AwamiLeague #August5 #JulyUprising #IndiaBangladesh

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की मीडिया और सोशल मीडिया में हसीना के भाषण को लेकर तीन तरह के नैरेटिव बने हुए हैं:

1. सरकार: हसीना ‘फरार अपराधी’ हैं, उन्हें कोई राजनीतिक मंच नहीं मिलना चाहिए।

2. छात्र आंदोलन से जुड़ी पार्टियां: हसीना की वापसी नहीं होनी चाहिए। हसीना लौट कर अदालत का सामना करें।

3. अवामी लीग समर्थक: हसीना ही राजनीतिक स्थिरता का विकल्प हैं और उनके बिना चुनाव निष्पक्ष नहीं होंगे।

12:16 PM5 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश लौटने का ऐलान कर चुकी हैं शेख हसीना

बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना 25 जुलाई 2024 को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखी थीं। वह हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करने गई थीं।

बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना 25 जुलाई 2024 को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दिखी थीं। वह हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करने गई थीं।

शेख हसीना का कार्यक्रम में दिल्ली में सर मार्क टली ऑडिटोरियम में होगा। इसका आयोजन फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब कर रहा है।

फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) नई दिल्ली स्थित पत्रकारों का संगठन है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसीना इस कार्यक्रम में बांग्लादेश लौटने की तारीख का ऐलान कर सकती हैं। उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वे दिसंबर में अपने देश लौटेंगी। इस दौरान उनकी हत्या भी हो जाए तो उन्हें मंजूर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीना अपने भाषण में देश के लिए अपना विजन भी पेश कर सकती हैं। उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अवामी लीग के कई सीनियर नेता भी इसमें हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments