Friday, August 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशहनुमंत विहार में रेस्टोरेंट में जमकर चली कुर्सियां, VIDEO: दोस्त से...

हनुमंत विहार में रेस्टोरेंट में जमकर चली कुर्सियां, VIDEO: दोस्त से मिलने गए युवक का छीना मोबाइल, वापस मांगने पर मारपीट, सिर फटा – Kanpur News




हनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में दोस्त से मिलने गए युवक का दबंगों ने मोबाइल फोन छीन लिया। वापस मांगने पर दर्जन भर युवकों ने गाली–गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने कुर्सी व लोहे की रॉड से युवक की जमकर पिटाई की। बीच–बचाव करने आए दोस्त को भी आरोपियों ने नही बख्शा। मारपीट के दौरान युवक के सिर में गंभीर रूप से चोटें आई। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहले देखिए दो तस्वीरें… 5 अगस्त की रात दोस्त से मिलने गया था दीनदयाल पुरम, तौधकपुर निवासी रोशन खरे ने बताया कि 5 अगस्त की रात 10:35 बजे हनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले दोस्त से मिलने गया था। रोशन के मुताबिक वह रेस्टोरेंट में बैठकर मोबाइल में सीरियल देख रहा था। पास की टेबल में 10 से 11 युवक बैठे थे, जो आपस में गाली–गलौज कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आया और हाथ से मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद मोबाइल वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों का झुंड उस पर टूट पड़ा और कुर्सियों से बेरहमी से वार करने लगे। बीच–बचाव करने आए दोस्त को भी आरोपियों ने पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिरा कर लात–घूसों और लोहे की रॉड से पीटा, जिससे युवक के सिर में गंभीर रूप से चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जबरन खींच कर ले जाने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच–बचाव कर उसे छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिम्पी पांडेय, आदित्य धमनिया, छोटू, प्रांशु तिवारी के रूप में की। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा अपराधिक किस्म का युवक है, उस पर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है। मामले में हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments