बालाघाट जिले के मलाजखंड के सूजी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लालचंद राठौर (54) की शुक्रवार को स्कूल में तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। भटेरा खैरी निवासी लालचंद राठौर स्कूल में पढ़ाते समय अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल बिरसा अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शिक्षक का शव बरामद कर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है या कोई अन्य कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाने भेजी जाएगी। संबंधित थाना मामले की अग्रिम जांच करेगा। परिजन बोले- बेहोश होने की जानकारी मिली थी परिजन रवि ने बताया कि उन्हें जीजाजी के बेहोश होने की जानकारी मिली थी। वे बिरसा अस्पताल पहुंचे और वहां से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है, लेकिन वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
Source link
स्कूल में शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत: मौत का कारण जानने पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच जारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News
RELATED ARTICLES

