थाना सहायल क्षेत्र के ताजपुर गांव में शुक्रवार की। दोपहर बाद करीब तीन बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान मोहिनी कठेरिया (29 वर्ष) पत्नी प्रथम बाबू के रूप में हुई है, जो ताजपुर गांव की निवासी थीं। उन्होंने अपने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पुरवा फकीरे के जंगल में नाले के किनारे एक पेड़ पर अपनी साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मोहिनी की शादी मई 2017 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें अंशिका (7 वर्ष), हीरो (5 वर्ष) और यश (3 वर्ष) शामिल हैं। उनके पति प्रथम बाबू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति, ससुराल पक्ष के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मायका पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
औरैया में महिला ने किया सुसाइड: घर से डेढ़ किमी दूर जंगल में पेड़ से फांसी लगाई, पति करता है मजदूरी – Auraiya News
RELATED ARTICLES

