Saturday, August 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिव पालकी यात्रा का पहला निमंत्रण चिंतामन गणेश मंदिर में - Sehore...

शिव पालकी यात्रा का पहला निमंत्रण चिंतामन गणेश मंदिर में – Sehore News



सीहोर| सनातन परंपरा के अनुसार शुभ कार्य की शुरुआत प्रथम पूज्य भगवान गणेश के पूजन से होती है। इसी परंपरा के तहत श्री सिद्धेश्वर महादेव समिति ने 17 अगस्त, तृतीय सावन सोमवार को निकलने वाली शिव पालकी यात्रा का पहला निमंत्रण शुक्रवार को प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान गणेश के चरणों में अर्पित किया। शिव पालकी यात्रा के मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि भगवान गणेश को पहला निमंत्रण देने के साथ सावन माह का भक्ति वातावरण और भक्तिमय हुआ है। समिति संस्थापक किशोर कौशल और अध्यक्ष विपुल चांडक ने कहा कि भगवान गणेश को पहला निमंत्रण देना धार्मिक परंपरा है। श्री सिद्धेश्वर महादेव समिति के अनुसार शिव पालकी यात्रा 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे स्थानीय कोतवाली चौराहे से शुरू होगी। इस मौके पर अध्यक्ष विपुल चांडक, शंकर प्रजापति, सुनील दुबे, प्रदीप चौहान, बृजमोहन सोनी, मनोज जैन, प्रदीप कौशल, अनिल शर्मा, सतनारायण माहेश्वरी, बृजेश पाराशर, प्रवीण तिवारी, आरसी जैन, प्रदीप चावड़ा, राजेश शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments