Sunday, August 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर पटाखा विस्फोट, युवक की आंख चोटिल: छतरपुर में...

स्वतंत्रता दिवस पर पटाखा विस्फोट, युवक की आंख चोटिल: छतरपुर में ऑपरेशन कराकर अस्पताल में भर्ती कराया; जा सकती थी रोशनी – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटाखा चलाने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बमीठा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में 25 वर्षीय राजेश कुशवाहा की आंख के नीचे पटाखे के जोरदार विस्फोट से गहरा घाव हो गया। हादसे के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेश का ऑपरेशन किया। फिलहाल, उन्हें ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। विस्फोट से उनकी आंख के नीचे काफी गहरा घाव हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, विस्फोट आंख के बेहद करीब हुआ था, जिससे गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने बताया कि गनीमत रही कि उनकी आंख बच गई। यदि पटाखा थोड़ा और आंख की तरफ लगता, तो राजेश की आंखों की रोशनी जा सकती थी। घायल राजेश के मामा लक्ष्मण कुशवाहा और पड़ोसी सुशील मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर गांव में बच्चे पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और उसका हिस्सा पास खड़े राजेश की आंख के नीचे जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल राजेश को तुरंत अस्पताल ले गए। अब डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments