नई दिल्ली. देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है. राज्यों के स्थानीय टैक्स और वैट (VAT) के पेट्रोल-डीजल के रेट में एक राज्य से दूसरे में अंतर है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में पेट्रोल दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के मुकाबले महंगा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. XP95 ₹109.24, XP100 ₹167.35 और XG ₹100.52 प्रति लीटर पर उपलब्ध है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56, XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97, डीजल ₹95.64, XP95 ₹111.78 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹103.28, डीजल ₹95.94 और XP95 का भाव ₹112.09 प्रति लीटर है.
चंडीगढ में सस्ता है पेट्रोल
चंडीगढ़ में उपभोक्ताओं को सबसे सस्ता ईंधन मिल रहा है, यहां पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर पर है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल ₹100.55, डीजल ₹95.93, XP95 ₹108.99, XG ₹101.53 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36 और XP95 ₹110.47 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
भोपाल में पेट्रोल का रेट ₹114 पार
भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर पर पहुंच गया है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल का रेट ₹112.69, डीजल ₹97.78, XP95 ₹121.97 और XG ₹103.23 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल ₹113.37, डीजल ₹99.36 और XP95 ₹122.25 प्रति लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में डीजल का भाव शतक पार करते हुए ₹100.49 प्रति लीटर, पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर और XP95 ₹114.17 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.
सिर्फ एक SMS से ऐसे पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट
आप घर बैठे केवल एक मैसेज के जरिए अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 92249 92249 पर SMS भेजना होगा, जिसमें ‘RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड’ लिखना होगा. उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए “RSP 102090” लिखकर इस नंबर पर भेजते ही दिल्ली के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी. आप अपने स्मार्टफोन में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करके भी नजदीकी पंप का पता लगाने के साथ-साथ रोजाना के तेल के भाव देख सकते हैं.

