Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशट्रेलर दिलाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी: सुल्तानपुर में...

ट्रेलर दिलाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी: सुल्तानपुर में पैसे मांगने पर घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर FIR – Sultanpur News




सुल्तानपुर एक व्यक्ति से सेकंड हैंड ट्रेलर दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुरैना चन्द्रभान हरदासपुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी संजय कुमार धुरिया (पुरैना निवासी) और शिव कुमार यादव (गोपालपुर, चांदा निवासी) ने खुद को पुराने ट्रकों के कारोबार से जुड़ा बताकर उसे सस्ते में ट्रेलर दिलाने का झांसा दिया था। विपिन ने आरोपियों को अलग-अलग किस्तों में कुल 3.20 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद माध्यम से दिए। यह रकम बैंक ऑफ बड़ौदा, कामतागंज शाखा के खाते और गूगल पे के जरिए ट्रांसफर की गई थी। तय समय सीमा के भीतर ट्रेलर न मिलने पर विपिन ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि बीती 1 जून को शाम लगभग 6:30 बजे, संजय कुमार धुरिया और शिव कुमार यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ विपिन के घर पहुंचे। पैसे मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब विपिन ने जान बचाने के लिए घर के भीतर भागने का प्रयास किया, तो आरोपी भी अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद मारपीट रुकी। विपिन ने बताया कि घटना के बाद वह लंभुआ थाने गया, लेकिन पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न ही प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद उसने एसपी सुल्तानपुर और डीजीपी लखनऊ को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः, विपिन ने सिविल जज (अवर खंड)/एफटीसी/न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उप-निरीक्षक हीरालाल यादव को सौंपी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments