मेरठ में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। घटना बुधवार सुबह की है। जब पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सुपरटेक के साथ घूम रहा था। अचानक पत्नी वहां पहुंच गई। उसने अपने पति को दूसरी युवती के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने चीखना शुरू कर दिया। यह देखकर पति उसकी प्रेमिका ने मिलकर पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पकड़ लिया
बताया गया कि बुधवार सुबह एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ देखा। इसके बाद उसने दोनों को रोक लिया और पति से सवाल-जवाब करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पति के साथ मौजूद महिला ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। पति पर भी पत्नी के साथ हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। सड़क पर गिराकर एक-दूसरे को पीटा
विवाद बढ़ने के बाद दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा और बाल भी खींचे। कुछ देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। घटना देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। महिला की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
हंगामे की सूचना और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े पक्षों से जानकारी जुटा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मेरठ में गर्लफ्रेंड, पति ने मिलकर पत्नी को पीटा: सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के पास घूमते हुए पकड़े गए – Meerut News
RELATED ARTICLES

