Wednesday, October 7, 2026
Homeबिज़नेसकच्‍चे तेल का रेट चढ़ा, पेट्रोल-डीजल का क्‍या है हाल, जानिए...

कच्‍चे तेल का रेट चढ़ा, पेट्रोल-डीजल का क्‍या है हाल, जानिए आपके शहर का रेट


Last Updated:

Petrol-Diesel Latest Price : तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट जारी करती हैं. कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्‍ली. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं. आज ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 94.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. लेकिन, राहत की बात यह है की भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है. तेल कंपनियां सुबह 6 बजे तेल के नए रेट जारी करती है. आज के रेट भी आ गए हैं. अगर आप भी घर से अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का मन बनाकर निकलने वाले हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में स्पीड, पॉवर और सादा पेट्रोल किस भाव पर बिक रहा है.

दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. XP95 ₹109.24, XP100 ₹167.35 और XG ₹100.52 प्रति लीटर मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.56, XP95 ₹110.68 और XG ₹101.17 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97, डीजल ₹95.64, XP95 ₹111.78 व XP100 ₹167.35 पर है. फरीदाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल ₹103.28, डीजल ₹95.94 और XP95 ₹112.09 प्रति लीटर मिल रहा है.

भोपाल से पटना तक पेट्रोल-डीजल रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37, डीजल ₹99.36 और XP95 ₹122.25 प्रति लीटर मिल रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में डीजल ₹100 का आंकड़ा पार करते हुए ₹100.49 पर बना हुआ है, जबकि पेट्रोल ₹105.26 और XP95 ₹114.17 प्रति लीटर है.

यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान पेट्रोल-डीजल भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36 और XP95 ₹110.47 प्रति मिल रहा है. देहरादून में पेट्रोल ₹100.55, डीजल ₹95.93, XP95 ₹108.99, हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 और XG ₹101.53 प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल ₹112.69, डीजल ₹97.78, XP95 ₹121.97 और XG ₹103.23 प्रति लीटर बिक रहा है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments