Monday, August 24, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना: तापमान गिर...

बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना: तापमान गिर सकता है, नमी के चलते उमस करेगी बेहाल – Kanpur News




कानपुर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता के चलते शहर में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। कुछ इलाकों में अचानक तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस लोगों को परेशान करेगी। तापमान कम रहने के बावजूद नमी की वजह से गर्मी का अहसास 38 से 40 डिग्री सेल्सियस जैसा हो सकता है। इससे बारिश के बाद भी चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट संभव है, लेकिन अधिक नमी के कारण उमस बनी रहेगी। रविवार को मिला जुला रहा मौसम रविवार को सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। शहर के कुछ इलाकों में पाकेट रेन हुई, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। बारिश के बावजूद अधिकांश इलाकों में उमस बनी रही और लोग परेशान रहे। अधिकतम तापान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेतावनी बिंदु के करीब गंगा पहाड़ों और शहरों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है।शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.44 मीटर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु 113 मीटर से महज 56 सेंटीमीटर नीचे है। यहां खतरे का निशान 114 मीटर निर्धारित है। गंगा बैराज से रविवार को 544373 क्यूसेक पानी प्रयागराज की ओर डिस्चार्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments