पंजाब में सरकारी स्कूलों की खराब हालत बताने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने BJP को चैलेंज किया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात और पंजाब के 1-1 हजार स्कूलों की जॉइंट इंसपेक्शन करते हैं, पूरा देश देखेगा कि कहां के स्कूलों की क्या हालत है। केजरीवाल ने कहा कि जब से कॉकरोच जनता पार्टी वालों ने BJP के राज्य में इनके स्कूलों की बुरी हालत दिखाई, तब से ये पंजाब के स्कूलों को बदनाम कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह भज्जी ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जो बाद में 2018 का निकला। केजरीवाल ने वीडियो में क्या-क्या कहा, 4 पॉइंट में जानिए 1. गुजरात की 1 हजार स्कूलों की लिस्ट दो, साथ में इंस्पेक्शन करेंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा- आजकल BJP वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मैं BJP को चैलेंज करता हूं, 30 साल से तुम्हारी गुजरात में सरकार है। साढ़े 4 साल से हमारी पंजाब में सरकार है। पंजाब की मैं 1 हजार स्कूलों की लिस्ट देता हूं, तुम गुजरात के एक हजार स्कूलों की लिस्ट दो। केजरीवाल ने कहा– हम सब, आप भी आओ, हम भी आएंगे। आपके गुजरात के एक हजार स्कूलों और पंजाब के एक हजार स्कूलों की मिलकर इंस्पेक्शन करते हैं, कौन से अच्छे हैं। पूरे मीडिया को लेकर जाएंगे, भाजपा वाले भी आएं, हम लोग भी आएंगे। दोनों राज्यों के स्कूलों की इंस्पेक्शन करते हैं। 2. कॉकरोच पार्टी के बाद बुरी हालत सामने आई
केजरीवाल ने कहा- जब से कॉकरोच पार्टी वालों ने BJP सरकार के राज्यों में इंस्पेक्शन करना चालू किया, इनके स्कूलों की बुरी हालत सामने आने लगी है। इन्होंने अपने स्कूल तो ठीक नहीं किए, लेकिन पंजाब के स्कूलों को बदनाम करना शुरू कर दिया। केजरीवाल ने कहा- सिर्फ साढ़े 4 साल में हमने पंजाब के स्कूल शानदार बना दिए। पंजाब में लगभग 19700 स्कूल हैं, उसमें से 500 स्कूल रह गए हैं, 19,200 स्कूलों को हमने शानदार बना दिया है। बचे 500 स्कूलों का भी वर्क इन प्रोग्रेस है। वह भी अगले डेढ़–2 साल में ठीक हो जाएंगे। 3. पंजाब स्कूल एजुकेशन में नंबर वन, 2018 का वीडियो निकाला
केजरीवाल ने कहा– भाजपा वालों को मैं बता दूं कि सरकारी स्कूलों की एजुकेशन में पंजाब देश भर में नंबर वन है। ये हम नहीं कह रहे, ये तुम्हारी केंद्र की नीति आयोग की रिपोर्ट है। हमने केरल को भी पीछे छोड़ दिया। 2022 में जब हमारी सरकार बनी, तब पंजाब 28वें नंबर पर था। केजरीवाल ने कहा- ये लोग क्या कर रहे हैं, 2018 का एक वीडियो निकाला, उसे चलाने लगे, उस समय वो स्कूल खराब था। कहने लगे कि देखो-देखो, आम आदमी पार्टी का स्कूल कितना खराब है। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। इससे पहले 2017 तक BJP वालों की सरकार थी। तुमने ही उन स्कूलों की ऐसी हालत खराब की थी। हमने उन्हें शानदार बनाया है। हमारी नीयत साफ है। 4. अकाली सपोर्टर ने भी हमारे मंत्री की तारीफ की
अभी कुछ दिन पहले रतन ढिल्लो नाम के अकाली दल के सपोर्टर ने स्कूलों के बारे में एक ट्वीट डाला। हमारे एजुकेशन मिनिस्टर ने उन्हें तुरंत बुलाया और स्कूल के लिए ग्रांट इश्यू कर दी। फिर रतन ढिल्लो ने खुद ट्वीट कर मंत्री की तारीफ की। केजरीवाल ने कहा– आप हमारी गलती निकालो, हम उसे ठीक करेंगे लेकिन जबरदस्ती पंजाब के लोगों को बदनाम मत करो। पंजाब के स्कूल हमने ठीक नहीं किए, ये पंजाब के लोगों, टीचर्स, प्रिंसिपल, पेरेंट्स और बच्चों ने ठीक किए। पुराने वीडियो, AI से एडिट कर उन्हें मत डालो। केजरीवाल ने कहा– अगर भाजपा वालों में हिम्मत है तो इस चैलेंज को स्वीकार करो। पूरा देश देखेगा कि गुजरात में 30 साल की सरकार अच्छी है या पंजाब में साढ़े 4 साल की सरकार। पंजाब के स्कूलों को लेकर ऐसे शुरू हुआ था विवाद
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कुछ दिन पहले फतेहगढ़ साहिब के जल्ला गांव स्थित सरकारी हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में स्कूल के कथित तौर पर खराब शौचालय और जर्जर सुविधाएं दिखाई गई थीं। भाजपा की ओर से इसे पंजाब की मौजूदा सरकारी स्कूल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए साझा किया गया। भाजपा के इस पोस्ट को राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी रीट्वीट किया। हरभजन सिंह ने तंज कसते हुए लिखा— “भाजी इतना सच ना बोलो, नहीं तो इसे भी राजस्थान की वीडियो बता देंगे पेड ट्रोलर्स।” मामला सामने आने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया कि वायरल वीडियो 2018 का है और इसे मौजूदा स्थिति बताकर पेश किया जा रहा है। उस समय पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। बैंस ने कहा था कि उन्होंने खुद जल्ला गांव के सरकारी स्कूल का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। मंत्री के मुताबिक अब स्कूल में महिलाओं के लिए चालू शौचालय, सैनिटरी पैड से जुड़ी सुविधाएं, साफ पेयजल, वाई-फाई और स्मार्ट इंटरैक्टिव पैनल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। केजरीवाल का जारी किया VIDEO
Source link

