Friday, August 28, 2026
Homeफूडघर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, इस खास चीज से मिलेगी...

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, इस खास चीज से मिलेगी क्रीमी ग्रेवी


Last Updated:

Food At Home On Raksha Bandhan : शाही पनीर बनाने की आसान विधि. घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए पनीर, काजू, टमाटर, प्याज और मसालों का उपयोग करें. ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए काजू और क्रीम डालें. तैयार शाही पनीर को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से धनिया और थोड़ी सी क्रीम से गार्निश करें. गरमा-गरम शाही पनीर को रोटी, चपाती, नान या पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

कोटा. शाही पनीर एक ऐसी डिश है, जिसे घर पर भी आसानी से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और क्रीमी टेक्सचर देकर तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए पनीर के साथ काजू, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि ग्रेवी तैयार करने का तरीका ही शाही पनीर के स्वाद को खास बनाता है.

वेज डिश एक्सपर्ट शालू तिवारी बताती हैं कि शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काट लें. कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करके इन सभी सामग्री को डालें. इसमें काजू भी डाल दें. काजू ग्रेवी को क्रीमी और रिच टेक्सचर देने का काम करता है. सभी सामग्री को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकाएं.

ठंडा होने के बाद तैयार करें मुलायम पेस्ट
जब सभी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं तो इन्हें कड़ाही से निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक और मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. गर्म सामग्री को तुरंत मिक्सर में पीसने से बचें, इसलिए इसे ठंडा करना जरूरी है.

मसालों के साथ पकाएं ग्रेवी
अब कड़ाही में दोबारा तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, बड़ी इलायची, जीरा और सरसों डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद चुटकीभर हींग डालें और तैयार किया हुआ प्याज-टमाटर का पेस्ट कड़ाही में डाल दें. इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. ग्रेवी में स्वादानुसार हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें. मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह पकने दें, ताकि उनका स्वाद ग्रेवी में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद इसमें एक चम्मच दही और थोड़ी सी फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. क्रीम शाही पनीर को खास क्रीमी स्वाद देती है.

पनीर डालकर दें अंतिम स्वाद
अब पनीर को अपनी पसंद के आकार में काटकर तैयार ग्रेवी में डालें. पनीर को ग्रेवी के साथ अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें. इसके बाद कसूरी मेथी और शाही पनीर मसाला डालकर सब्जी को कुछ देर तक पकने दें. रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के लिए इसमें थोड़ी सी चीनी भी डाली जा सकती है. इससे ग्रेवी का स्वाद संतुलित होता है और हल्की मिठास के साथ शाही पनीर का स्वाद और बेहतर हो जाता है.

ऐसे करें सर्व
जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए और पनीर मसालों के साथ मिल जाए तो गैस बंद कर दें. तैयार शाही पनीर को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से धनिया और थोड़ी सी क्रीम से गार्निश करें. गरमा-गरम शाही पनीर को रोटी, चपाती, नान या पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है. इस आसान तरीके से घर पर ही क्रीमी और स्वादिष्ट शाही पनीर तैयार किया जा सकता है.

About the Author

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments