Sunday, August 30, 2026
Homeटेक्नोलॉजीहोम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी Philips ला रही स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले...

होम अप्लायंसेस बनाने वाली कंपनी Philips ला रही स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले दिखी झलक


भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Philips की एंट्री होने जा रही है। टीवी, फ्रिज बनाने वाली कंपनी का पहला स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। इससे पहले वियरेबल और ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Mivi ने भी अपने पहले स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। कंपनी का पहला फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसे Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है। वहीं, Boltt ने कल यानी 25 अगस्त को अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

Amazon पर हुआ लिस्ट

Philips ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि कंपनी का पहला स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। अपने पोस्ट में कंपनी ने एक बॉक्स की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दो फोन देखे जा सकते हैं। इन दोनों फोन को बजट प्राइस रेंज में पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा फिलिप्स का यह फोन Amazon पर भी लिस्ट किया गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील किए गए हैं।

Amazon पर बने माइक्रोसाइट के मुताबिक, यह फोन 6.67 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 64MP का प्राइमरी और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में अल्ट्रा मैक्स डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। साथ ही, फोन में IP64 रेटिंग मिलेगी। यह फोन भारत में 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Philips ने अपने फोन को “Innovation You Can Trust” टैगलाइन के साथ टीज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिप्स का यह फोन 20,000 रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबले Realme, Poco, OnePlus जैसे ब्रांड्स के बजट फ्रेंडली फोन से होगा। फिलिप्स के अलावा Mivi ने भी अपने पहले स्मार्टफोन को Flipkart पर टीज किया है। कंपनी ने फोन की एक झलक भी दिखाई है। वहीं, Boltt ने Evo और Ace 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। देसी कंपनी के ये दोनों फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा मिलता है और ये AI फीचर्स से लैस हैं।

यह भी पढ़ें – Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, सस्ता मिल रहा Realme का 10001mAh बैटरी वाला फोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments