Last Updated:
Karela Peanut Fry Recipe: भरवां करेला खाकर अगर आपका मन भर गया है, तो इस बार ट्राई करें स्वादिष्ट करेला मूंगफली फ्राई. करेले की कड़वाहट को कम करके तैयार की गई यह कुरकुरी सब्जी मूंगफली, प्याज और मसालों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसे बनाने के लिए करेले को पतला काटकर नमक लगाएं और कुछ देर बाद धो लें. फिर तेल में प्याज और मसाले भूनकर करेले डालें और अच्छी तरह पकाएं. अंत में दरदरी कुटी हुई भुनी मूंगफली डालकर कुछ मिनट कुरकुरा होने तक भूनें. तैयार करेला मूंगफली फ्राई को गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें. यह आसान रेसिपी खाने का स्वाद बढ़ा देगी.
करेला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका कड़वा स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है. ऐसे में इस बार घर पर करेला मूंगफली फ्राई बनाकर जरूर ट्राई करें. कुरकुरे करेले, भुनी मूंगफली और मसालों का स्वाद इस सब्जी को बेहद खास बना देता है. इसका चटपटा और क्रिस्पी स्वाद करेले की कड़वाहट को काफी हद तक कम कर देता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. करेला मूंगफली फ्राई को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं . ( प्रतीकात्मक फोटो )
करेला मूंगफली फ्राई बनाने के लिए 4-5 करेले, 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली, 1 बारीक कटा प्याज और 1-2 हरी मिर्च लें. इसके अलावा 1 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक चाहिए. सब्जी बनाने के लिए 2-3 चम्मच तेल लें. करेले की कड़वाहट कम करने के लिए चाहें तो थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी मिला सकते हैं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
सबसे पहले करेले को अच्छी तरह धोकर पतले-पतले गोल टुकड़ों में काट लें. कड़वाहट कम करने के लिए कटे हुए करेले में थोड़ा नमक मिलाकर 15-20 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद करेले को हल्के हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकालें और साफ पानी से धो लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकाएं और फिर करेले डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
करेले को हल्के हाथों से निचोड़कर साफ पानी से धो लें और कपड़े या पेपर टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें. दोनों को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें. प्याज का रंग बदलने और खुशबू आने लगे, तब समझें कि अगला मसाला डालने के लिए तड़का तैयार है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
अब कड़ाही में कटे हुए करेले डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकाएं. करेले को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वे समान रूप से भुनकर हल्के कुरकुरे हो जाएं. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. अब भुनी हुई मूंगफली को हल्का दरदरा कूटकर करेले में डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक और भूनें, ताकि मूंगफली का स्वाद करेले में अच्छी तरह समा जाए. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आखिर में अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर करेले की कड़वाहट को संतुलित करना चाहते हैं, तो थोड़ा सा गुड़ भी मिला सकते हैं. इसे 1-2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार करेला मूंगफली फ्राई को गरमागरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें. भुनी मूंगफली इस सब्जी को शानदार क्रंच देती है, जबकि अमचूर और मसालों का चटपटा स्वाद करेले को और भी स्वादिष्ट बना देता है. ( प्रतीकात्मक फोटो )

