नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इसके चलते सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। रविवार को गोबरिया गांव में करीब 4 घंटे पीपल के पेड़ पर बैठे रहे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं भागलपुर में गंगा में कटाव की वजह से सबौर में 8 घर गंगा में समा गए।
हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अधिकारियों के मुताबिक, 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के गोबरिया गांव में करीब 4 घंटे पीपल के पेड़ पर बैठे रहे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

चित्रकूट में बाढ़ का पानी उतर गया है, लेकिन अब सड़कों पर मिट्टी और कीचड़ ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी हैं।

चित्रकूट में तुलसीदास की मूर्ति भी टूट गई है। कंधे के ऊपर का हिस्सा मंदाकिनी नदी की बाढ़ में बह गया है।

बिहार के भागलपुर के सबौर में कटाव के चलते कई घर गंगा नदी में समा गए।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मिट्टी बहने से शिमला-कालका नैरो गेज रेलवे लाइन बंद हो गई है। 10 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।
देशभर से मौसम से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में भारी बारिश, आज 3 जिलों में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। बीती रात में कांगड़ा में भारी बारिश हुई। आज भी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार: 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, सुपौल में नी किनारे मिला मगरमच्छ

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सितंबर की शुरुआत में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पटना, सुपौल, जमुई और रोहतास में तेज बारिश हुई। सुपौल में कोसी नदी के किनारे 6 फीट का मगरमच्छ मिला। पूरी खबर पढ़ें…
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब: 12 जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में बादल छाएंगे

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज भी गर्मी-उमस का सामना करना पड़ेगा। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 5 जिलों में बारिश के आसार, हिसार में पारा 38.8 डिग्री

हरियाणा में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन मौसम विभाग ने 31 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 4 जिलों के स्कूल बंद

उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज भी 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। खराब मौसम को देखते हुए देहरादून, नैनीताल, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: श्रीगंगानगर सबसे गर्म, 2 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही। जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से 2 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, दो में रेड अलर्ट

27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान



