Monday, August 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसतना में बाढ़ से 18.30 किमी सड़कें खराब: PWD की रिपोर्ट...

सतना में बाढ़ से 18.30 किमी सड़कें खराब: PWD की रिपोर्ट में खुलासा, 37 पुल-पुलिया और कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त, मरम्मत में लगेंगे 5.27 करोड़ रुपए – Satna News




सतना में लगातार बारिश और बाढ़ से जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। कहीं सड़क बह गई तो कहीं डामर उखड़ने और सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ है। रविवार को PWD के कार्यपालन यंत्री की रिपोर्ट में जिले में 18.30 किमी सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। इनकी स्थायी मरम्मत पर 4 करोड़ 21.50 लाख रुपए और अस्थायी सुधार पर 1 करोड़ 5.20 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। यानी सड़कों की मरम्मत के लिए कुल 5 करोड़ 26.70 लाख रुपए की जरूरत होगी। बाढ़ के तेज बहाव से पुल, पुलिया और कलवर्ट को भी नुकसान हुआ है। PWD की रिपोर्ट में 37 पुल, पुलिया और कलवर्ट क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई है। इनके स्थायी सुधार पर करीब 1 करोड़ 20.50 लाख रुपए और अस्थायी काम पर 70.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। कई जगह पुल-पुलियों के आसपास की मिट्टी बह गई है। इससे आवागमन पर खतरा बना हुआ है। स्मार्ट सिटी की सड़कें भी खराब शहर में भी बारिश और जलभराव से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्थानीय रहवासियों के अनुसार वार्ड-12 के बदखर मुख्य मार्ग सहित कई जगह सड़कें धंस गईं और डामर उखड़ गया। स्मार्ट सिटी के मुख्य बाजार क्षेत्र में जयस्तंभ चौक, जिला अस्पताल चौक और जगतदेव तालाब पहुंच मार्ग पर भी सड़कें खराब हुई हैं। इनमें कुछ सड़कों का सीवरेज काम के बाद दो से चार महीने पहले ही सुधार कराया गया था। इतनी कम अवधि में सड़क खराब होने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। PWD ब्रिज विंग के CE आज करेंगे निरीक्षण बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों का जायजा लेने PWD ब्रिज विंग के मुख्य CE गोपाल सिंह सोमवार को सतना पहुंचेंगे। वे ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मार्गों और पुल-पुलियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुधार कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। नगर निगम की सड़कों का सर्वे बाकी शहर में नगर निगम की कई सड़कें भी बारिश और जलभराव से क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि, निगम प्रशासन ने अभी PWD की तरह सड़क क्षति का विस्तृत सर्वे और रिपोर्ट जारी नहीं की है। इसलिए नगर निगम क्षेत्र में बारिश से हुए कुल नुकसान का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments