Monday, August 31, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय- डेंटिस्ट की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव: 3...

बेगूसराय- डेंटिस्ट की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव: 3 महीने की बेटी गायब; भाई बोला- वाशिंग मशीन और 2 लाख के लिए पति ने मार डाला – Begusarai News




बेगूसराय में ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मायके पक्ष ने डेंटिस्ट पति डॉ. साकिब अली और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान साइका रहमान (25) के तौर पर हुई है। परिजन का कहना है कि 2 लाख रुपए बकाया दहेज और वाशिंग मशीन की डिमांड पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। वारदात के बाद 3 महीने की मासूम बच्ची आयशा को लेकर ससुराल वाले फरार हो गए। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित दानियालपुर गांव की है। ’15 लाख में शादी तय हुई थी’ ​मृतका के भाई जावेद अकरम ने बताया 3 साल पहले बहन की शादी दानियालपुर गांव के निवासी डॉ. साकिब अली के साथ हुई थी। बहनोई तेघड़ा बाजार में डेंटल क्लिनिक चलाते हैं। शादी के समय 15 लाख रुपए दहेज की बात तय हुई थी। ‘घर में कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ था’ जावेद ने आगे बताया कि जब भी मेरी बहन मायके आती या फोन करती, तो ससुराल वालों की जुल्म की दास्तान सुनाती थी। 4-5 दिन पहले कपड़े धोने को लेकर घर में विवाद खड़ा कर दिया गया। शादी में ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन दी थी, जिसमें धोना और सुखाना अलग-अलग होता था, लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि यह मशीन सही नहीं है। ‘3 महीने की भांजी को भी अपने साथ ले गए’ जावेद ने बताया कि जब हमने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। रविवार रात करीब 10 बजे मेरे पास फोन आया। उनलोगों ने बताया कि आपकी बहन साइका की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही हमलोग दानियालपुर पहुंचे। जहां साइका का शव कमरे में पलंग पर पड़ा था। पति और ससुराल के एक भी सदस्य मौजूद नहीं थे। यहां तक कि 3 महीने की भांजी भी गायब थी। मृतका के पति का फोन बंद आ रहा है मायके पक्ष का आरोप है कि आरोपी पति और ससुराल वाले हत्या करने के बाद मासूम बच्ची को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। कई बार फोन किए, लेकिन वारदात के बाद से पति डॉ. साकिब अली का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पूरा परिवार घर में ताला बंद करके फरार है। साकिब के माता-पिता की मौत हो चुकी है, भाई बाहर रहता और वह भी प्रताड़ित करने के लिए उसकाता था। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। आरोपी डेंटिस्ट डॉ. साकिब अली और उसके परिजनों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ‘पुलिस मामले की छानबीन कर रही है’ वहीं, इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि रविवार रात में तेघड़ा थाना को सूचना मिली कि दनियालपुर वार्ड नंबर-21 में एक महिला ने फांसी ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल को भी बुलाया गया। पुलिस टीम जिस समय मौके पर पहुंची दरवाजा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे हैं। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन एवं आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments