Tuesday, September 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर; टमाटर से लदा तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर पलटा: आवारा...

मैहर; टमाटर से लदा तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर पलटा: आवारा पशु को बचाने में हुआ हादसा, चालक घायल – Maihar News




मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे-30 पर एक सड़क हादसा हुआ। पर्सवाही नर्सरी के पास टमाटर से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया और उसे मामूली चोटें आईं। यह ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से टमाटर लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। पर्सवाही नर्सरी के पास अचानक एक आवारा पशु ट्रक के सामने आ गया। चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। केबिन में फंसा चालक हादसे के बाद ट्रक चालक अरबाज अहमद केबिन में फंस गया था। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। खबर मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक पलटने से सड़क पर बड़ी मात्रा में टमाटर बिखर गए। खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और टमाटर उठाने लगे। डायल-112 की टीम के आने के बाद ग्रामीण वहां से हट गए। मामूली चोट आई ट्रक मालिक अदनान अहमद ने बताया कि चालक अरबाज अहमद को मामूली चोटें आई थीं। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। अमरपाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments