Wednesday, September 2, 2026
Homeएजुकेशनयूपी PET-2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद...

यूपी PET-2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद लिया गया फैसला


लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी PET-2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 7 सितंबर तक PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर थी। अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर ही रहेगी। 

UPSSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

आवेदन प्रक्रिया में आ रही थी दिक्कतें

इससे पहले कई आवेदकों ने सोशल मीडिया पर UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था। आवेदकों का कहना था कि वेबसाइट कई दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है और वे PET एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में यह भी कहा गया था कि OTP वेरिफिकेशन काम नहीं कर रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद OTP नहीं मिल रहे हैं। इस समस्या के कारण उम्मीदवार आयोग और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से एप्लीकेशन की समय-सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक https://upsssc.gov.in/ पर वेबसाइट पर जाएं
  •   UPSSSC PET 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  •  अपनी बेसिक जानकारी, सही मोबाइल नंबर और ईमेल ID का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  •  अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और कम्युनिकेशन जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म ध्यान से भरें।
  •  ज़रूरी फ़ोटो और हस्ताक्षर (सिग्नेचर) तय फ़ॉर्मैट में अपलोड करें।
  •   ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के ज़रिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  •   फ़ाइनल सबमिशन से पहले भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  •    आवेदन फ़ॉर्म सबमिट करें।
  •   भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

UPSSSC PET पास करने वाले दे सकेंगे ये परीक्षा

UPSSSC PET एक क्वालिफाइंग परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ग्रुप B और ग्रुप C भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें ये पद शामिल हैं। 

  •  लेखपाल
  •  जूनियर असिस्टेंट
  •  ग्राम विकास अधिकारी (BDO)
  •   क्लर्क
  •   फॉरेस्ट गार्ड
  •  राजस्व (रेवेन्यू) से जुड़े पद
  •  समय-समय पर घोषित अन्य UPSSSC भर्तियां

इन भर्ती परीक्षाओं के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को PET पास करना ज़रूरी है।

चयन प्रक्रिया क्या होगी

  • चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं 
  •    प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)
  •   PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  •  मुख्य परीक्षा (खास भर्ती के लिए)
  •   दस्तावेज़ों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)
  •  अंतिम चयन

ये भी पढ़ेंः UGC-NET के तीन पेपर की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी की नई तारीख और टाइम टेबल





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments