Vivo और iQOO ने अपने भारत में लॉन्च हुए 7200mAh बैटरी वाले बजट फ्रेंडली फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। चीनी कंपनी के ये फोन लॉन्च प्राइस से 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। Vivo T5 की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपने फोन की कीमत में इजाफा का फैसला किया है। इससे पहले भी चीनी ब्रांड अपने इन दोनों मॉडल की कीमतें बढ़ा चुका है।
Vivo T5x की बढ़ी कीमत
वीवो और आईकू के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे ही फीचर्स के साथ आते हैं। इन दोनों फोन की कीमत में कंपनी ने 4,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। फोन की नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर दिख रही है। प्राइस हाइक के बाद Vivo T5x की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू होगी। वीवो का यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
Vivo T5x की कीमत में जुलाई में पहली बार 7,000 रुपये तक का इजाफा किया गया था। इसके बाद यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा था। अब इसकी कीमत में 3,000 रुपये का और इजाफा कर दिया गया है। इस तरह से फोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। यह फोन 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है।
| Vivo T5x | लॉन्च प्राइस | जुलाई की कीमत | नई कीमत |
| 6GB RAM + 128GB | 18,999 रुपये | 24,999 रुपये | 27,999 रुपये |
| 8GB RAM + 128GB | 20,999 रुपये | 27,999 रुपये | 30,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB | 22,999 रुपये | 30,999 रुपये | 34,999 रुपये |
iQOO Z11x की बढ़ी कीमत
iQOO Z11x 5G भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 27,999 रुपये और 30,999 रुपये में मिलेंगे। मार्च में इस फोन को भी 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 7,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है।
| iQOO Z11x | लॉन्च प्राइस | बढ़ी हुई कीमत |
| 6GB RAM + 128GB | 18,999 रुपये | 24,999 रुपये |
| 8GB RAM + 128GB | 20,999 रुपये | 27,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB | 22,999 रुपये | 30,999 रुपये |
Vivo T5x और iQOO Z11x के फीचर्स
ये दोनों फोन 6.76 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। फोन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर काम करते हैं। फोन में 7200mAh की बैटरी मिलती है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों फोन IP68 और IP69+ रेटेड हैं।
यह भी पढ़ें – Redmi K100 में मिलेगी 10000mAh की बैटरी? अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होगा लॉन्च

