Wednesday, September 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनहर किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त: पांच साल...

नहर किनारे मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त: पांच साल से प्रेमी के साथ रह रही थी परवीन, भाई ने लगाया हत्या का आरोप – Lucknow News




लखनऊ के मानकनगर में नहर किनारे मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला 5 साल से एक युवक के साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी। परिजनों ने रेलवे के बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धीरज कुमार पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज स्थित कैम्पवेल निवासी परवीन (28) का धीरज कुमार के साथ प्रेम प्रसंग था। करीब पांच साल पहले वह घर छोड़कर उसके साथ चली गई थी और मानकनगर स्थित रेलवे कॉलोनी में रह रही थी। परवीन ने अपनी मां सईदा को धीरज से निकाह करने की बात भी बताई थी। आरोप है कि परवीन और उसके परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि धीरज पहले से शादीशुदा है। धीरज अलग रह रहा था। पोस्टमार्टम हाउस में भाई ने की शिनाख्त परवीन के भाई आमिर ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने फोन कर मानकनगर में नहर किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस ले गई, जहां मां सईदा ने शव की पहचान अपनी बेटी परवीन के रूप में की। रक्षाबंधन पर घर आने की कही थी बात आमिर के मुताबिक रक्षाबंधन के दौरान परवीन से फोन पर बात हुई थी। उसने घर आकर राखी बांधने की इच्छा जताई थी, लेकिन परिजनों ने उसे आने से मना कर दिया था। आमिर ने आरोप लगाया कि धीरज कुमार ने उसकी बहन की हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि परवीन के गले पर कसाव के निशान भी मिले हैं। भाई ने धीरज के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप है कि घटना के बाद धीरज अपनी पत्नी के साथ फरार है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments