भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी ब्लॉक मोड़ के पास पहले के हुए झगड़े के विवाद को लेकर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घायल को बाएं हाथ पर गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गोली के लगते ही वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल को तत्काल आसपास के लोगों ने इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलती ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल बोला- 20 हजार रुपए उधार दिए, पैसे मांगे तो मारी गोली घायल की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के रहने वाले जवाहर सिंह के 29 साल के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू कुमार ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले आयुष कुमार नाम के युवक को दुकान खोलने के लिए 20 हजार रुपए उधार दिए थे। सोनू ने कहा कि जब मैंने आयुष से पैसे वापस मांगे तो वो टालमटोल करने लगा। सोनू ने बताया कि 25 अगस्त को मेरे और आयुष के बीच गड़हनी बाजार पर झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से चरपोखरी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जब वो गड़हनी बाजार से बाजार कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान आयुष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से आया और मेरी बाइक के सामने खड़ा हो गया। इसके बाद मैंने अपनी बाइक रोकी। बाइक खड़ी करते ही आयुष ने सोनू को मारी गोली सोनू ने बताया कि जैसे ही मैंने बाइक खड़ी की, आयुष कुमार ने मुझे गोली मार दी। गोली लगते ही मैं बाइक छोड़ गड़हनी ब्लॉक की तरफ भागा और अपनी जान बचाई। सोनू ने बताया कि मेरे भागने के बाद आरोपी आयुष अपने दोनों साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। सोनू कुमार ने आयुष कुमार, उसके साथ रहे प्रकाश पासवान और धोनी कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाए हाथ में वहां पर लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उसके डायमज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी स्टेबल है।
Source link

