हमीरपुर में शुक्रवार शाम एक आवारा कुत्ते ने लोगों पर हमला किया। यमुना तटबंध के आसपास महज तीन घंटे के भीतर कुत्ते ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के काटने से सभी के शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। यह घटना हमीरपुर मुख्यालय की है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे से सात बजे के बीच यमुना तटबंध के आसपास एक आवारा कुत्ते ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति कुत्ते को भगाने की कोशिश करता, वह उसी पर हमला कर देता था। घायल बलवीर सिंह ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ यमुना तटबंध पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता उनके पास पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, कुत्ते ने उन्हें काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी कोशिश के बाद कुत्ते को वहां से भगाया। शरीर पर कुत्ते के काटने के गहरे घाव वहीं, छानी खुर्द गांव निवासी श्री राम ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे तटबंध पर टहल रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैरों से लिपट गया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक वह उनके पैर में काट चुका था। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर दिलीप ने बताया कि करीब तीन घंटे में कुत्ते के काटने से घायल चार लोग अस्पताल पहुंचे हैं। लोगों के अनुसार, हमला करने वाला कुत्ता पागल था। घायलों में सुनीत, अजय, श्री राम और बलवीर सिंह शामिल हैं। चारों के शरीर पर कुत्ते के काटने के गहरे घाव हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
Source link
आवारा कुत्ते ने 3 घंटे में 4 लोगों को काटा: सभी जिला अस्पताल में भर्ती, कुत्ते के पागल होने की आशंका – Hamirpur News
RELATED ARTICLES

